मौत से जंग जीतकर लौटा सनी भारद्वाज, अर्चना हॉस्पिटल के डॉ. सत्यम पांडेय ने दिया नया जीवनदान

गोंडा जिले के एक किसान परिवार के लिए उस समय उम्मीद की किरण जगी, जब गंभीर रूप से बीमार उनके बेटे का बस्ती स्थित अर्चना हॉस्पिटल में सफल इलाज संभव हो पाया. अस्पताल के चिकित्सकों की तत्परता, सही समय पर उपचार और मानवीय संवेदनाओं के चलते मासूम बच्चे को नया जीवन मिला. सफल इलाज के बाद मरीज के परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का हृदय से आभार व्यक्त किया.

गोंडा से बस्ती तक जिंदगी की जंग, इलाज ने कर दिखाया असंभव को संभव

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के निवासी पप्पू भारद्वाज जो पेशे से एक किसान हैं. जो अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे. एक रात उनके बेटे सनी भारद्वाज की अचानक तबीयत खराब हो गई. उसको तेज बुखार व अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे. परिजन घबरा गए और तत्काल गोंडा शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकीय उपचार शुरू हुआ. काफी प्रयासों के बावजूद बीमारी की सही पहचान न हो सकी और बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई. जब स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई तो परिजनों ने बेहतर इलाज की उम्मीद में सनी को बस्ती ले जाने का निर्णय लिया. रास्ते भर बच्चे की हालत नाजुक थी.

बस्ती पहुंचते ही सनी की स्थिति जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष जैसी हो चुकी थी. ऐसे कठिन समय में परिजन उसे बस्ती स्थित अर्चना हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सत्यम पांडेय ने बच्चे की जांच की और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत आवश्यक उपचार प्रारंभ कराया. उपचार के दौरान चिकित्सकीय जांच और उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह सामने आया कि सनी दिमागी बुखार से पीड़ित हैं. समय पर सही बीमारी की पहचान होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने पूरी सावधानी और समर्पण के साथ उसका इलाज शुरू किया गया.

अर्चना हॉस्पिटल में दिखी उम्मीद की आखिरी किरण

लगातार चार से पांच दिनों तक चलने वाले उपचार और निगरानी के बाद सनी की हालत में तेजी से सुधार होने लगा. अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने दिन-रात मेहनत कर बच्चे की जान बचाने का हर संभव प्रयास किया. अब वह सामान्य रूप से स्वस्थ है और उसके परिवार में खुशी का माहौल है. सबसे सराहनीय बात यह थी कि अर्चना हॉस्पिटल ने मानवीय संवेदनाओं का ध्यान देते हुए बच्चे का इलाज निःशुल्क किया. आर्थिक रूप से साधारण किसान परिवार के लिए यह सहायता किसी वरदान से कम नहीं रही. अस्पताल के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है. किसान पप्पू भारद्वाज ने कहा कि जब उन्हें लगा कि शायद उनका बेटा अब नहीं बच पाएगा,

तब उन्होंने अर्चना हॉस्पिटल के डॉक्टरों में उम्मीद की किरण दिखाई दी. उन्होंने विशेष रूप से डॉ. सत्यम पांडेय का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्पण, सेवा भावना और सही इलाज की बदौलत उनके बेटे को नया जीवन मिला है. वह इस उपकार को जीवनभर नहीं भूलेंगे. क्षेत्रीय लोगों का भी कहना है कि समय पर सही उपचार और अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख से गंभीर से गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है. आज के समय में चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं है बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम भी है. अर्चना हॉस्पिटल द्वारा किए गए सराहनीय कार्य ने एक परिवार की खुशियां लौटाई हैं और समाज में को यह संदेश भी दिया है कि सेवा और समर्पण से चिकित्सा क्षेत्र में विश्वास को और मजबूत बनाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top