जल संरक्षण पर जागरूकता की अनूठी पहल, जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल के छात्रों में उमड़ा उत्साह

उत्तर प्रदेश, बस्ती – जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल परिसर में जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग और जिम्मेदारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जल बचाने का संदेश दिया. इस कार्यक्रम के अवसर पर निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

जल ही जीवन है — बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानन्द (जूनियर इंजीनियर, भूगर्भ जल विभाग) एवं आशुतोष श्रीवास्तव (सीनियर असिस्टेंट, भूगर्भ जल विभाग) रहे. अतिथियों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज तेजी से घटता भूजल स्तर पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है. यदि वर्तमान समय में जल का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि वे स्वयं भी जल बचाएं और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें. इस कार्यक्रम का निरीक्षण विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने किया. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और यदि हमें अपने जीवन एवं प्रकृति को सुरक्षित रखना है तो जल संरक्षण को अपनी आदत बनाना होगा.

हमारी पृथ्वी पर उपलब्ध जल का बहुत छोटा भाग ही पीने योग्य है तथा भूगर्भ में एक प्रतिशत से भी कम जल ऐसा है जिसका उपयोग मानव जीवन के लिए किया जा सकता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल का उपयोग अत्यंत सावधानी से करे. उन्होंने बच्चों से वर्षा जल संचयन, अनावश्यक जल व्यर्थ न बहाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया. विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 की अमृता, आराध्या, शाम्भवी, आध्या एवं अनन्तराज, कक्षा 10 की सान्विका, अवन्तिका, प्रियंशी, स्निग्धा, सिद्धी, स्नेहा, कहकशा एवं शालिनी, कक्षा 11 की आराध्या, रोशनी, अफरीन एवं अनुष्का तथा कक्षा 12 की अंशिका, प्रतिक्षा, हर्षिता, श्रेयांशी, शिल्पी, ज़ेबा एवं अंचल ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर जल को संरक्षण करने का संदेश दिया. छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता एवं पर्यावरण के प्रति उनकी सोच ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया.

जल संरक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प

कला प्रतियोगिता में आर्यन, गणेश, असद, अदिति, आरुषि, सादिया, हिबा, नम्रा, संस्कृति, कार्तिक, गौरी, श्रेयांश, आकर्ष, लक्षिता, रिशिता, राजश्री, जुनैद, देव, दिवेश, अंकित एवं अलीशा सहित अन्य विद्यार्थियों ने सुंदर चित्रों के माध्यम से जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया. वहीं निबंध प्रतियोगिता में हर्ष, तौहीद, अनमोल, अदिति, विधान, अंशिका, श्रद्धा, अवन्तिका एवं निधि सहित कई विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए. प्रतियोगिताओं के समापन के बाद निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए. हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय तथा रिशिता ने तृतीय स्थान हासिल किया. अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में अंश प्रथम, जाह्नवी द्वितीय एवं भावना तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कला प्रतियोगिता में हर्ष ने प्रथम, अबादीन ने द्वितीय तथा आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 समूह प्रथम, कक्षा 11 समूह द्वितीय तथा कक्षा 10 एवं कक्षा 6 समूह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे. विजेताओं को मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्या द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. विद्यालय के इस सफल कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर राकेश, राजेश, सावित्री, प्रवीन, साकेत, पूजा, आस्था, महिमा, सुचिता, सूरज, गिरीश, पवन, सुशील, अरविन्द सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित दिखे. कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने तथा समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top