राजधानी लखनऊ में 10 दिवसीय Master Class Hair Styling प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजधानी लखनऊ में ब्यूटी और हेयर इंडस्ट्रीज से जुड़े युवाओं के लिए एक खास अवसर आ चुका है. इंदिरानगर क्षेत्र में स्थित Mr. Lucky Hairstyles Education के द्वारा 10 दिवसीय मास्टर क्लास हेयर स्टाइलिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन होने वाला है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जून 2026 से होगा, इसमें प्रतिभागियों को हेयर स्टाइलिंग से संबंधित तकनीकी, ट्रेंड्स और प्रोफेशनल स्किल्स की गहन जानकारी दी जाएगी.

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल

कार्यक्रम आयोजकों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं है बल्कि युवाओं को तकनीकी और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है. आज के समय में कई सारे युवा ब्यूटी और हेयर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस मास्टर क्लास तैयार की गई है ताकि प्रतिभागी कम समय में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें. Mr. Lucky Hairstyles Education के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम उन सभी युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं या पहले से इस क्षेत्र में कार्यरत होकर अपने कौशल को और अधिक बेहतर बनाना चाहते हैं.

कार्यक्रम आयोजकों का कहना है कि व्यावहारिक ज्ञान और आधुनिक तकनीकों की समझ ही किसी भी प्रोफेशनल को सफलता की ओर ले जाती है. इस कार्यक्रम की सबसे खास विशेषता यह है कि इसमें केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी जाएगी बल्कि प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी बताया जाएगा. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तरह तरह की हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, ब्राइडल हेयर डिजाइन, पार्टी हेयर स्टाइल, फैशन हेयर ट्रेंड्स और प्रोफेशनल सैलून तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा ग्राहकों से उचित व्यवहार, प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन और इंडस्ट्री के मानकों के अनुसार कार्य करने के तरीके भी सिखाए जाएंगे.

युवाओं को हेयर इंडस्ट्री में करियर बनाने का एक सुनहरा मौका

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को काम करने का सही अनुभव भी दिया जाएगा जिससे वे आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ अपने करियर सही की शुरुआत कर सकें. इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा. यह प्रशस्ति पत्र उन सभी युवाओं के प्रोफेशनल करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है. आज के प्रतिस्पर्धात्मक भरे युग में प्रमाणित प्रशिक्षण प्राप्त करना किसी भी युवा के लिए अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है.

Mr. Lucky Hairstyles Education काफी लंबे समय से हेयर और सौंदर्य शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और सैकड़ो विद्यार्थियों को सही दिशा भी प्रदान कर चुका है. हमारा प्रयास यही है कि अधिक से अधिक युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि वह स्वयं का रोजगार शुरू कर सके. आयोजकों ने इस कार्यक्रम के इच्छुक अभ्यर्थियों को समय से पंजीकरण कराने की अपील की और कहा कि सीटों की संख्या सीमित है इसलिए जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर लें. 15 जून से होने वाला यह कार्यक्रम उन सभी युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो हेयर स्टाइलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top