सफलता की कहानी अक्सर संघर्षों से लिखी जाती हैं लेकिन कुछ कहानी ऐसे भी होती हैं जो संघर्ष के साथ-साथ विश्वास, संकल्प और ईमानदारी का भी जीवंत उदाहरण बन जाती है. उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर के मल्लवाँ स्थित यादव मार्केट में संचालित “वैशाली मेकअप एंड हेयर सैलून” की संचालिका वैशाली की कहानी भी कुछ ऐसी ही प्रेरणादाई है जिसने 12 वर्षों के समय में हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय लिख दिया है.
12 सालों से चमक रहा – वैशाली मेकअप एंड हेयर सैलून
वैशाली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से ब्यूटी और मेकअप क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने कार्य के माध्यम से न केवल ग्राहकों का विश्वास जीता है बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत और नियत साफ़ हों तो पारिवारिक जिम्मेदारियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनतीं. दो बच्चों की परवरिश करना घर की जिम्मेदारियों और व्यवसायों को संभालना, इन सभी चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया. वैशाली आगे कहती हैं कि जब उन्होंने अपने सफर की शुरुआत करी थी तब उनके पास संसाधन सीमित हुआ करते थे और चुनौतियां बहुत ज्यादा बड़ी थीं.

एक ओर अपने बच्चों की देखभाल करना और सिर पर परिवार की जिम्मेदारियां थीं, तो दूसरी ओर अपने व्यवसाय को स्थापित करने की चिंता थी. लेकिन वैशाली ने कभी हार नहीं मानी और हर परिस्थिति का डटकर सामना किया और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा. उनके जीवन में कई ऐसे अवसर आए जब परिस्थितियां कुछ कठिन थीं लेकिन उन्होंने कभी हार मानने के बारे में नहीं सोचा क्योंकि उनका मानना है कि चुनौतियां हर व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं और वही कठिन समय आगे चलकर सफलता की सबसे बड़ी सीढ़ी साबित होता है. आज के समय में वैशाली की पहचान केवल एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में नहीं बल्कि एक भरोसेमंद व्यवसायी के रूप में भी है.

12 वर्षों की मेहनत और ईमानदारी ही वैशाली की पहचान
12 वर्षों के अनुभव के दौरान वैशाली ने अपने काम में गुणवत्ता और ईमानदारी को सबसे अधिक महत्व दिया है. वैशाली का स्पष्ट कहना है कि वह हमेशा अपने कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती है. उनका ग्राहक चाहे छोटा हो या बड़ा हो वह सभी लोगों को समान और बेहतर सेवा देने का प्रयास करती है. काम में ईमानदारी की वजह से वर्षों से जुड़े कई ग्राहक आज भी उनके साथ बने हुए हैं और नए लोगों को भी उनकी सेवाओं की सिफारिश करते हैं. वर्तमान समय में वैशाली न केवल अपने सैलून का संचालन कर रही हैं बल्कि अपने काम से जुड़े वीडियो शूट भी स्वयं तैयार करती हैं. वीडियो शूट करना और एडिटिंग, सोशल मीडिया पर अपलोड करने तक का पूरा काम वह खुद ही संभालती हैं.

उनकी यह डिजिटल समझ उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाती है और वैशाली के कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का विषय भी है. स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि वैशाली की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा मंत्र भी है जो घर और करियर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं. उन्होंने अपने कार्यों और अद्वितीय प्रतिभा से साबित किया है कि यदि आत्मविश्वास और मेहनत साथ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं हो सकता है. वैशाली के पिछले 12 वर्षों का यह संघर्षदाई सफर केवल एक सैलून की सफलता की कहानी नहीं है बल्कि काम के प्रति समर्पण और ईमानदारी की मिसाल है. वैशाली ने अपने कार्य, योग्यता और सामाजिक व्यवहार से यह साबित किया है कि सच्ची सफलता मेहनत, विश्वास और लोगों के प्यार से ही हासिल की जा सकती है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


