गोरखपुर जिले के रहने वाली प्रतिभाशाली प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सरिता सिंह आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं रही. अपनी लगन, मेहनत और कार्यशैली के दम पर उन्होंने मेकअप जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. कई सालों की कठिन मेहनत और समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम है कि उनको राजधानी लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मेकअप सेमिनार में सम्मानित किया गया.
सरिता सिंह को गोरखपुर की धरती पर में मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
राजधानी लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मेकअप सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर सुनीता सिंह और ऑर्गेनाइजेशन पूजा सैनी के द्वारा किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हेयर और मोटिवेशनल आर्टिस्ट में पायल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिखी. पायल पटेल ने प्रतिभागियों को लगभग 7 घंटे तक प्रशिक्षण देकर उनका मार्गदर्शन किया, इसमें आधुनिक मेकअप तकनीकी, हेयर स्टाइलिंग और प्रोफेशनल ग्रूमिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस कार्यक्रम में जब सरिता सिंह का नाम सम्मान से पुकारा गया तब पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा. उनको मंच पर अवार्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

यह सम्मान उनको मेकअप इंडस्ट्रीज में बेहतरीन कार्य करने ने के लिए दिया गया. सरिता सिंह पिछले पांच वर्षों से मेकअप इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने सैकड़ों ब्राइडल मेकअप तैयार किए हैं और अपनी विशेष कला के माध्यम से उन्होंने अनगिनत दुल्हनों को उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर खूबसूरत लुक प्रदान किया है. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे हर एक ब्राइडल को बेहद बारीकी और समर्पण के साथ तैयार करती हैं. यही कारण है कि उन्हें क्लाइंट्स के बीच अलग पहचान मिली हुई है. उनकी कार्यशैली, प्रोफेशनल व्यवहार और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें इस क्षेत्र में सम्मान दिलाया है.

मेकअप की दुनिया में बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भव्य सम्मान
न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बातचीत करते हुए सरिता सिंह ने बताया कि उनका यह सम्मान उनके जीवन की सबसे यादगार पलों से एक है. उन्होंने आगे बताया कि आज का दिन मेरे लिए गर्व का दिन है. मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं कोई सपना देख रही हूं. जब अवार्ड मेरे हाथों में आया और दर्शको ने तालियां बजाकर मेरा उत्साह बढ़ाया, वह पल मेरे लिए भावुक करने वाला है. मुझे लगा कि मेरी वर्षो की मेहनत सफल हो गई. कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कलाकारों और विशेषज्ञों ने उन्हें और अधिक मेहनत करने प्रेरित किया. यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास, सीखने की इच्छा रखना बेहद आवश्यक होती है.

सरिता सिंह ने अपने माता-पिता और गुरुजनों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी. उन्होंने आयोजन समिति, डायरेक्टर सुनीता सिंह, ऑर्गेनाइजर पूजा सैनी और सभी प्रशिक्षकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. गोरखपुर जिले की सरिता सिंह की सफलता और उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए प्रेरणा लेने का विषय है. यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के लिए समर्पित होकर लगातार प्रयास करें उसे हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है. लखनऊ में मिलने वाला यह सम्मान सरिता सिंह के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


