उत्तर प्रदेश – गोरखपुर में प्रतिभायुक्त समाजसेवी, मॉडल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नीतू जायसवाल को गोरखपुर में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में वीआईपी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां पर उनको बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर के हाथों से सम्मानित किया गया. गोरखपुर के धरती पर होने वाला उनका यह सम्मान न केवल नीतू जायसवाल की उपलब्धियों का प्रतीक था बल्कि गोरखपुर जिले के लिए गर्व का विषय भी है.
तुषार कपूर के हाथों से मिला विशेष सम्मान
गोरखपुर शहर में आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए गणमान्य अतिथियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के इस अवसर पर नीतू जायसवाल की बहुआयामी प्रतिभा और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहा गया. आयोजकों ने बताया कि नीतू जायसवाल ने सामाजिक जागरूकता, नारी सशक्तिकरण और युवाओं को प्रेरित करने के क्षेत्र में कार्य किया है इसी कारण उन्हें विशेष अतिथि के रूप में मंच पर आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने वाली नीतू जायसवाल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह सम्मान उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है.

जब किसी व्यक्ति के कार्यों को मंच पर पहचान मिलती है तो आगे बढ़ने और समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और अधिक मजबूत हो जाती है. वह केवल एक सोशल वर्कर नहीं, बल्कि उन्होंने फैशन और मनोरंजन जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाई हुई हैं. मॉडलिंग क्षेत्र में उन्होंने कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. अपने व्यक्तित्व और मेहनत के पर उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी पहचान है जो उनके पब्लिकसिटी को दर्शाती है.

मॉडलिंग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नीतू जायसवाल की उल्लेखनीय उपलब्धि
नीतू जायसवाल युवाओं के बीच में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में काफी लोकप्रिय हैं. उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं. वह महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों से संबंधित विषयों पर अपनी बात रखती हैं. यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकतर लोग उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखते हैं. नीतू जायसवाल ने अपनी पहचान मनोरंजन जगत में भी बनाई है. बेब सीरीज के क्षेत्र में वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही हैं और भविष्य में भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देने की तैयारी में लगी हुई हैं. कार्यक्रम के उपस्थित लोगों ने बताया कि नीतू जायसवाल जैसी लोग आज के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.

उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर व्यक्ति में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह किसी भी मंच पर अपनी पहचान आसानी से बना सकता है. गोरखपुर जैसे शहर से राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करना मेहनत और समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम है. बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर के हाथों से सम्मान प्राप्त करना भी उनके लिए एक विशेष उपलब्धि रही. मंच पर सम्मान ग्रहण करते समय उपस्थित लोगों ने तालियों की तेज आवाज के साथ उनका स्वागत किया. लोगों का कहना है कि नीतू जायसवाल की उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है और इससे क्षेत्र की अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. सेवा, मॉडलिंग, अभिनय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए नीतू जायसवाल ने यह बता दिया है कि मेहनत और समर्पण के बल पर हर एक लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


