आज के समय में मेकअप सिर्फ व्यक्ति की खूबसूरती को बढ़ाने का माध्यम नहीं रह गया बल्कि मेकअप व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने की एक कला बन चुका है. इस कला को अपने हुनर के दम पर नयी पहचान देने का काम रुद्रपुर की युवा मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा कर रहीं हैं. अपने शानदार काम और ग्राहकों के विश्वास से अनुष्का विश्वकर्मा आज रुद्रपुर क्षेत्र में एक जाना माना पहचाना नाम बना चुकी हैं.
रुद्रपुर में तेजी से बढ़ रही अनुष्का की लोकप्रियता
अनुष्का विश्वकर्मा हर एक लुक को बेहद खास और आकर्षक बनाने में माहिर मानी जातीं हैं. चाहे वह ब्राइडल मेकअप हो, पार्टी मेकअप या किसी खास अवसर तैयारी हो. मां गौरी मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी रुद्रपुर, देवरिया में अनुष्का विश्वकर्मा का स्टूडियो है, जहां पर वह लोगों का मेकअप करती हैं. उनके मेकअप की सबसे अच्छी बात यह है कि वह चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए ट्रेंडिंग लुक देने का प्रयास करती हैं. इसी वजह से उनके काम को सभी लोग काफी पसंद करते हैं. क्षेत्रवासियों का कहना है कि अनुष्का के द्वारा किए हुए मेकअप में नेचुरल फिनिश और आधुनिक स्टाइल का शानदार मेल दिखाई देता है. उनके द्वारा किया हुआ मेकअप चेहरे पर भारी नहीं लगता बल्कि खूबसूरती को और अधिक निखार देता है.

ग्राहकों का कहना है कि अनुष्का विश्वकर्मा हर व्यक्ति के चेहरे और स्किन टोन के अनुसार मेकअप करती है जिससे व्यक्ति का लुक अलग और आकर्षक दिखाई देता है. उनके लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह रुद्रपुर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र से भी लोग उनके पास मेकअप करवाने के लिए आते हैं. उनके पास शादी – विवाह के सीजन में बुकिंग की संख्या लगातार बढ़ती जाती है और कई दुल्हनों का कहना है कि अनुष्का ने उन्हें आज के दिन ऐसा खास लुक दिया है जिससे उनका विश्वास और खुशी दोनों बढ़ गए. उनके अच्छे काम के कारण उनकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है.

नेचुरल और मॉडर्न लुक के लिए मशहूर है अनुष्का
मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का विश्वकर्मा ने बताया कि मेकअप को केवल एक पेशा नहीं है बल्कि व्यक्ति का जुनून और कला होता है. हर एक लड़की अपने जीवन के खास अवसर पर खूबसूरत दिखना चाहती है और एक मेकअप आर्टिस्ट का काम उस लड़की के सपने को पूरा करना होता है. इसलिए मैं व्यक्ति के चेहरे की खूबसूरती को समझते हुए उसको ऐसा लुक देने की कोशिश करती हूं जिससे उसकी मुस्कान में निखार आ जाए. आजकल मेकअप इंडस्ट्री में लगातार नई ट्रेंड्स आते जा रहे हैं और एक अच्छे मेकअप आर्टिस्ट के लिए सबसे जरूरी है कि वह समय के साथ खुद को अपडेट रखें. इसी कारण मैं नई-नई तकनीक और स्टाइल्स को सीखने पर विशेष ध्यान देती है.

शुरुआती समय में मेकअप के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था लेकिन मेहनत, धैर्य और ग्राहकों के विश्वास ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. मैंने छोटे स्तर से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने काम की गुणवत्ता के दम पर लोगों के बीच में अपनी जगह बनाई. रुद्रपुर में बढ़ती ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री के बीच अनुष्का विश्वकर्मा जैसी प्रतिभाएं युवाओं के लिए प्रेरणा बनती जा रही है. ऐसे युवा जो अपने हुनर के दम पर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए अनुष्का एक बेहतरीन उदाहरण है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले समय में अनुष्का मेकअप इंडस्ट्री में और भी बड़ी मुकाम हासिल करेगी क्योंकि वह प्रतिदिन नयी ऊंचाइयों को छू रही है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


