अकबरपुर में ईद के मौके पर एकता, भाईचारे और खुशियों का संदेश – शबनम

अकबरपुर – उत्तर प्रदेश में ईद का त्योहार अबकी बार बेहद उत्साह, प्रेम और एकता के महौल में मनाया गया. इस खास अवसर पर राज सैलून मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संचालिका प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शबनम ने सभी लोगों को ईद की दिल से मुबारकबाद दी. उन्होंने सभी लोगों के जीवन में शांति, खुशहाली और सफलता की कामना करते हुए भारतीय समाज में प्रेम और एकता बनाए रखने का संदेश दिया.

ईद के मौके पर सजा – राज सैलून मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी

ईद के अवसर पर शबनम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ईद का त्योहार केवल खुशियां मनाने का नहीं बल्कि आपसी भाईचारे और इंसानियत को मजबूत बनाने का त्योहार है. ईद हमें एक दूसरे के साथ मिलकर रहने और लोगों की मदद करने की सीख देता है. हमें अपने समाज में सौहार्द और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता है. प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शबनम अकबरपुर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट हैं और राज सैलून मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी के द्वारा उन्होंने कई वर्षों से सैकड़ों युवाओं को ब्यूटी और मेकअप प्रोफेशनल की ट्रेनिंग भी दिया. उनके मेकअप स्टूडियो में आधुनिक मेकअप तकनीक के साथ-साथ सौंदर्य जगत से जुड़े नयी जानकारियां भी सिखाई जाती हैं.

बस यही कारण है कि आज उनके स्टूडियो की पहचान अकबरपुर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है. ईद के अवसर पर उनके स्टूडियो को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रंग बिरंगी लाइट्स की सजावट ने पूरे माहौल को त्यौहारमय बना दिया. स्टूडियो में आने वाले लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाया. इस दौरान ईद के अवसर पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला. शबनम ने बताया कि आज का त्योहार लोगों को एक दूसरे के करीब लाने का काम करता हैं और ईद का त्यौहार हमें यह भी संदेश देता है कि हमारे समाज में प्रेम, दया और सम्मान की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए.

ईद के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

आज के समय में हम लोगों को एक दूसरे के खिलाफ आपसी मतभेद को भूलकर एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. एक सफल मेकअप आर्टिस्ट होने के साथ-साथ शबनम आज के युवाओं के लिए प्रेरणा भी है क्योंकि शबनम ने मेहनत और लगन के बल पर अकबरपुर में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके स्टूडियो में कई छात्राओं ने मेकअप और ब्यूटी से संबंधित ट्रेनिंग लेकर खुद का रोजगार खोलने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है. मेकअप आर्टिस्ट शबनम का मानना है कि हर एक महिला को अपने लिए आत्मनिर्भर बनाना चाहिए और अपने विशेष गुणों को देखते हुए नयी पहचान बनानी चाहिए.

28 मई की ईद के खास मौके पर शबनम ने अपने सभी ग्राहकों, छात्रों और अन्य सभी लोगों को दिल से मुबारकबाद दिया और कहा कि लोगों का प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. समाज में जाने वाले सकारात्मक संदेश भाईचारे और एकता को मजबूती देते हैं. पूरे देश में ईद का त्यौहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया. मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी. बाजारों, चौराहे, गलियों में रौनक और लोगों के चेहरे पर खुशी साथ-साथ दिखाई दे रही थी. शबनम ने अंत में यह कहा कि ईद का असली मतलब लोगों के बीच खुशियां बांटना और एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top