बहराइच में मेकअप सेमिनार का आयोजन, सैकड़ो छात्रों ने लिया प्रशिक्षण – कोमल सिंह

जिला बहराइच उत्तर प्रदेश में आयोजित सेमिनार में उस समय उत्साह और खुशी का माहौल छा गया. जब बलरामपुर की बॉलीवुड सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कोमल सिंह ने हजारों छात्रों को मेकअप क्लास की विशेष ट्रेनिंग देकर प्रेरित किया. बहराइच में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आर्यन शुक्ला के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों की भारी संख्या देखने को मिली.

छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान

इस सेमिनार को लेकर पहले से ही युवाओं में काफी उत्साह था. आयोजन स्थल पर सुबह से ही प्रतिभागियों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गया था. जैसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कोमल सिंह मंच पर पहुंची, पूरा सभागार तालियों की आवाज से गूंज उठा और कार्यक्रम आयोजक आर्यन शुक्ला मंच पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत और सम्मान किया. इस कार्यक्रम में मुंबई से आई टेलीविजन जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री कांची सिंह की उपस्थित देखने को मिली. कांची सिंह ने कोमल सिंह को क्राउन और अवार्ड से सम्मानित किया और उन्हें ढेर सारी बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

कोमल सिंह ने अपनी मेहनत और हुनर के बल पर सौंदर्य जगत में एक खास पहचान बना पाई है और वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. कार्यक्रम के दौरान कोमल सिंह ने मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कई विषयों पर छात्रों को विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने एचडी मेकअप, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर के बारे में लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया और छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ उनकी क्लास में भाग लिया और नई तकनीकी को सीखा. कोमल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में मेकअप इंडस्ट्री केवल फैशन दिखाने पर सीमित नहीं है बल्कि यह युवा वर्ग के लिए रोजगार का माध्यम बन चुका है.

सफल रहा – ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ा आयोजन

कोमल सिंह ने छात्राओं को उनकी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. यदि कोई व्यक्ति अपने सपने को सच्चे मन से पूरा करने की कोशिश करें तो सफलता एक दिन जरूर मिल जाती है. इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्साह के झलक साफ-साफ दिखाई दे रही थी. सभी छात्राएं अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट से प्रशिक्षण पाकर काफी खुश नजर आई. आयोजन में कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा का मंच पर प्रदर्शन किया और उनकी खूब सराहना भी की गई. इस कार्यक्रम के अंत में कोमल सिंह ने सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया.

उन्होंने आयोजन मंडल, कलाकारों और अन्य सभी लोगो का आभार प्रकट किया और कहा कि ‘मेरी ताकत आप सभी लोग हैं’ आप लोगों के प्यार, आशीर्वाद की वजह से ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. उनके इस भावुक संदेश को सुनकर पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार आयोजन युवाओं के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं जिससे उनके भविष्य को एक नई दिशा मिलने की संभावना है। बहराइच जिले में आयोजित यह मेकअप सेमिनार कार्यक्रम छात्राओं के लिए बेहद यादगार पल बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top