उत्तर प्रदेश – जिला बस्ती में बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह धार्मिक एवं सेवा भाव कार्यक्रम पारिजात गारमेंट्स के ओनर विवेक अग्रवाल और उनके परिवार के तरफ से आयोजित किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाकर अपने आप को पुण्य का भागीदारी बनाया. मंगलवार के इस आयोजन में भक्ति, सेवा और मानवता का विशाल संगम देखने को मिला.
तपती धूप में जल सेवा देकर पहुंचाया सुकून
कार्यक्रम आयोजक विवेक अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जेठ महीने में भयंकर गर्मी और तेज धूप के बीच आयोजित भंडारे में लोगों के लिए भोजन, जल, प्रसाद की उचित व्यवस्थाएं की गई थी. दोपहर से लेकर रात तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. भक्तों ने जय बजरंगबली के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया. कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और हर एक व्यक्ति का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया. मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में हजारों से अधिक लोगों प्रसाद ग्रहण किया. विशेष रूप से राह चलते यात्रियों, मजदूरों, बुढो, बच्चों और महिलाओं के लिए अलग से जल और भोजन की व्यवस्थाएं की गई थी.

इतनी तेज गर्मी में इस प्रकार का आयोजन लोगों के लिए किसी राहत काम नहीं था. उन्होंने आगे बताया कि जेठ महीने में सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है. गर्मी में प्यासे व्यक्तियों को पानी पिलाना और भूखे लोगों को भोजन कराना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है. इसी भावना के साथ हमारे परिवार ने इस विशाल भंडारे का आयोजन किया. आज के समय की आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए. इस विशाल भंडारे के दौरान विवेक अग्रवाल का पूरा परिवार तन, मन और भक्ति से सेवा में जुटे हुए दिखाई दिए. परिवार के लोगों ने स्वयं प्रसाद वितरण किया और लोगों को पानी भी पिलाया.
धार्मिक आस्था और मानव सेवा का अनूठा संगम
कार्यक्रम में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी भूमिका निभाई और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज के समय में इस प्रकार का सेवाधर्म संबंधित आयोजन कराना मानवता का परिचय देता है और समाज के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है. एक तरफ लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान है वहीं दूसरी तरफ इस प्रकार के आयोजन लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं. स्थानीय लोगों ने विवेक अग्रवाल और उनके परिवार की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया. सभी भक्तों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण करके स्वयं को धन्य महसूस किया. विवेक अग्रवाल ने इस कार्यक्रम से बस्ती जिले के लगभग 25 लाख की जनता को जय श्री राम बोला और सभी लोगों से प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना के साथ जीवन जीने की प्रार्थना की. उन्होंने आगे कहा कि हमें समाज में रहते हुए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए यही सच्ची मानवता है. बस्ती में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के अनूठा संगम ने लोगों के हृदय को छू लिया. बड़े मंगलवार के दिन आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनकर सबके सामने आया।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


