बस्ती पचपेडिया रोड स्थित देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में आयोजित पांच दिवसीय समर एडवेंचर कैंप के तीसरे दिवस पर छात्रों में उत्साह का माहौल देखा गया. लगातार कई दिन विद्यालय परिसर रंग बिरंगी गतिविधियों, प्रस्तुतियों और छात्रों के खिलखिलाहट से गुजता रहा. इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें नयी चीजों का ज्ञान देना था.
क्ले मॉडलिंग और मंडला आर्ट में बच्चों की भागीदारी
समर कैंप कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ताजगी से भरी स्वागत सेशन के साथ शुरू हुई, जहां पर शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया. इसके बाद बच्चों को योगाभ्यास कराया गया. योगाभ्यास में शारीरिक फिटनेस और मानसिक एकाग्रता व अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसके बाद बच्चों को आसान योगासन और प्राणायाम सिखाया गया. इस दौरान सभी बच्चों के चेहरे पर ऊर्जा और खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थी. तीसरे दिन के समर कैंप में आर्ट कंपटीशन सबसे बड़ा आकर्षण रहा. इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने अपनी कल्पना और भावना के रंगों को कागज पर उतारा.

किसी छात्र ने प्राकृतिक दृश्य बनाएं, अन्य छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, परिवार और देशभक्ति जैसे अलग-अलग विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर सभी लोगों को प्रभावित किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार से सम्मानित किया गया. विजेताओं को सम्मानित होते देखकर दूसरे छात्र भी उत्साहित हो गए. इस कैंप में क्ले मॉडलिंग गतिविधि भी बेहद आकर्षक का केंद्र रही. जिसमें बच्चों ने मिट्टी के माध्यम से विभिन्न आकृतियों और मॉडल बनाई. किसी ने फूल बनाया, किसी ने जानवरों और कार्टून की सुंदर आकृतियां बनाई. इन गतिविधियों से छात्रों में रचनात्मक गतिविधि का विकास हुआ और उनकी कल्पना शक्ति व सोच को एक नई दिशा मिली.

छात्रों ने कला और अनुशासन का परिचय दिया
विद्यालय के अध्यापकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मंडला आर्ट गतिविधि में छात्रों ने हिस्सा लिया और छात्रों ने पारंपरिक कला पर आधारित एकाग्रता और मानसिक शांति का अनुभव किया. अधिकतर छात्रों ने रंगों और डिजाइन के माध्यम से मंडला आर्ट तैयार किये जिसको देखकर अध्यापकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की मानसिक क्षमता और रचनात्मक सोच को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं. इस कार्यक्रम में मनोरंजन और टीमवर्क को बढ़ावा देने के लिए डकवर्थ बाल बैलेंस गेम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने संतुलन बनाए रखने और ग्रुप में मिलकर कार्य करने की कला सीखी.

इस खेल में छात्रों के अंदर काफी उत्साह देखने को मिला और सभी छात्रों ने इसमें पूरे जोश के साथ भाग लिया. अनेक प्रकार के खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, धैर्य और सहयोग की भावना का संदेश भी दिया गया. डायरेक्टर अमरमणि पांडेय ने बताया कि समर कैंप केवल छात्रों में मनोरंजन करना नहीं बल्कि उनके अंदर प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करना है. कैंप के दौरान कई छात्रों ने नई कलाओं को सीखा. विद्यालय में होने वाले समर कैंप बच्चों के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


