इंटरमीडिएट परीक्षा में जीवीएम कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने का शानदार प्रदर्शन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित की जा चुकी है जिसमें जीवीएम कान्वेंट स्कूल की छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक से शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है. विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा, जिससे पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल छाया हुआ है.

मेधावी छात्रों को मिला सम्मान और उज्जवल भविष्य की कामना

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरे पर खुशियां साफ-साफ दिखाई दे रही थी. सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सफलता की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. वर्ष 2026 में विद्यालय के छात्र आयुष ने 89.6 प्रतिशत अंक से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. छात्र की इस उपलब्धि ने विद्यालय का मान बढ़ाया. आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया. आयुष ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों से प्राप्त सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है. छात्र का यह वाक्य अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है.

विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किये. तलमीद अहमद ने 87.6% अंक से विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया. आरुषि श्रीवास्तव ने 87% अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया. सलोनी शुक्ला व अनमोल श्रीवास्तव ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया. सक्षम शर्मा 82.2 प्रतिशत, तन्मय सिंह 81.4 प्रतिशत, प्रिंस गुप्ता 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय के इतिहास में सफलता की कहानी लिखी. अहमद रजा 79.6 प्रतिशत, सानिया कश्यप 78.8 प्रतिशत, वर्षा सहाय 78.6 प्रतिशत, अमूल्या ओझा 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. छात्रों की शानदार सफलता से अभिभावकों के चेहरे पर विशेष उत्साह देखने को मिला.

छात्रों की सफलता पर खुशी की लहर

कई अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के शिक्षकों और बेहतर शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि जीवीएम कान्वेंट स्कूल में सभी छात्रों का समान रूप से सर्वांगीण विकास किया जाता है. विद्यालय के डायरेक्टर संतोष सिंह ने छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमारे छात्रों की सफलता उनकी मेहनत, अध्यापकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है. हमारा विद्यालय शुरू से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक व्यवहार और अनुशासन को पहली प्राथमिकता दिया जाता है. इस कारण हमारे विद्यालय के छात्र परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करके नए आयाम स्थापित करते हैं. विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी.

अन्य छात्र भी इसी प्रकार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे. विद्यालय परिसर में सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया. पूरा दिन विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भरा रहा. छात्रों ने कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. हम सभी छात्र भविष्य में इसी तरह प्रयास करके विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे. जीवीएम कान्वेंट स्कूल की इस उपलब्धि से पूरे बस्ती जनपद में खुशी का माहौल है और विद्यालय चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top