दिन 24 मई को बॉलीवुड मेकअप सेमिनार का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में होने जा रहा है. इस खास आयोजन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम आयोजक आर्यन शुक्ला ने बताया कि बहराइच में होने वाला यह सेमिनार मेकअप फैशन इंडस्ट्री से संबंधित लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है.
ग्लैमर और मेकअप सेमिनार से सजेगा बहराइच का आकर्षण
VIBGYOR संस्थान और तकनीकी अध्ययन के निदेशक आर्यन शुक्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे इस कार्यक्रम में सबसे बड़ी खासियत टीवी और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी चर्चित हस्ती काची सिंह का आगमन है. इस कार्यक्रम की चर्चा आसपास के जिलों में भी बहुत तेजी से फैली हुई है. लोकप्रिय धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में काची सिंह ने लीड एक्टर की भूमिका निभा चुकी है और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है. उनका आगमन होने से मेकअप इंडस्ट्री से संबंधित लोगों को खासकर युवाओं को काफी खुशी देखने को मिल सकती है. उन्होंने आगे बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन करना नहीं बल्कि मेकअप इंडस्ट्री में नए कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है.

देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए विभिन्न मेकअप आर्टिस्ट एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा और अनुभव को साझा करेंगे. वर्तमान समय में मेकअप और फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ती जा रही है और हमारे युवाओं में प्रतिभा की कोई भी कमी नहीं है, बस उनको सही मार्गदर्शन, मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है. ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं के जीवन को नई दिशा मिलती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. इस सेमिनार में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग हिस्सा लेने वाले हैं.
बॉलीवुड मेकअप सेमिनार को लेकर युवाओं में उत्साह
इस कार्यक्रम में मेकअप के नए-नए ट्रेंड, बॉलीवुड मेकअप तकनीकी, ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर, ग्लैमर इंडस्ट्री तथा अन्य विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि इस कार्यक्रम में ट्रेनिंग सेशन और लाइव मेकर डेमो भी आयोजित किए जाएंगे. जिससे हमारे नए कलाकारों को सीखने का अवसर प्राप्त होगा. कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि बहराइच जैसे शहर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए तैयारीयां अभी से शुरू हो चुकी है. कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और बाहर से आने वाले अतिथियों के भव्य स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है.

इस आयोजन में दर्शकों की भारी संख्या पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इस कार्यक्रम के उत्साह में बहराइच की जनता का भी लगातार सहयोग मिल रहा है. उनका सहयोग और समर्थन बेहद सराहनीय है. लोगों के सहयोग से बड़े-बड़े आयोजन सफल हो जाते हैं और हमारा भी यह कार्यक्रम सफल व लोकप्रिय होगा. आर्यन शुक्ला ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारी से भारी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और मेकअप एंड फैशन इंडस्ट्री से आए हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन करें. सभी कलाकार इस अवसर को अपने करियर से जोड़ते हुए देख रहे हैं. हमारा युवा वर्ग इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. कई लोगों के निगाहें इस सेमिनार आयोजन पर टिकी हुई है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


