4 मई की तारीख भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक पत्थर बनकर उभरा है. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में जनता के जनादेश ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता अब केवल वादों पर नहीं बल्कि विकास, सुशासन और विकसित भारत की ठोस नीतियों पर अपना विश्वास जताती है. आज का यह दिन केवल चुनावी जीत का नहीं बल्कि एक विचारधारा का विजय हैं जो देश को आगे ले जाने की क्षमता रखती है.
बंगाल के चुनाव परिणाम ने विपक्ष को चौंकाया
भाजपा प्रधान लक्ष्मी गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि असम के पवित्र धरती पर एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर जनता ने भरोसा जताया है. हिमंत विश्वा सरमा के शासन काल में जनता ने यह संदेश दिया कि अब जनता घुसपैठ, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को कभी नहीं स्वीकार करेगी. असम के लोगों ने अपनी संस्कृतिक पहचान और विकास की राह को चुना है. ब्रह्मपुत्र के लहरों में केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं बल्कि प्रगति और आत्मविश्वास की गूंज सुनाई दे रही है. जनता के द्वारा दिया हुआ जनादेश इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व स्पष्ट और नीतियां जनता के पक्ष में होती हैं तो जनता पूरे दिल से पार्टी का समर्थन करती है. दक्षिणी भारत के प्रवेश द्वार के रूप में पहचाने जाने वाले पुडुचेरी में भी इस बार जनता ने कमल खिलाकर पूरे देश को एक बड़ा संदेश दिया है.

पुडुचेरी की जनता ने यह साबित कर दिया कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में चल रही नीतियां जनता के लिए हितकारी हैं. यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत का सफल परिणाम है. यह इस बात का संकेत है कि देश के कोने कोने में अब जनता एक नई सोच लेकर आगे बढ़ रही है जिसमें भाजपा एक श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने की दिशा में अग्रसर है. वर्तमान राजनीति में भारत का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक परिवर्तन पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है. पश्चिम बंगाल के भूमि वही भूमि है जहां पर रविंद्रनाथ ठाकुर की साहित्य विरासत और सुभाष चंद्र बोस की क्रांतिकारी भावना ने भारत को एक नई दिशा दी थी.
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का नया अध्याय शुरू
क्रांतिकारियों की भूमि बंगाल ने आज फिर एक बार नयी करवट लेते हुए विकसित बंगाल का स्पष्ट संकेत दिया है. बंगाल में लंबे समय से चले आ रहे कुशासन, जंगल राज और धार्मिक हिंसा ने जनता के बीच में भय का माहौल बना दिया था लेकिन 2026 के चुनाव में बंगाल के जनता ने जंगल राज को नकारते हुए सत्ता परिवर्तन करके विश्वास, सुरक्षा व विकास वाली पार्टी की पुनर्स्थापना की. बंगाल के जनता ने विशेषकर माताओ – बहनों ने बंगाल के सत्ता परिवर्तन में अपनी अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए बढ-चढ़कर मतदान किया और कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजय दिलाई.

‘सोनार बांग्ला’ का नारा केवल एक सपना नहीं बल्कि विकसित बंगाल का एक लक्ष्य बन चुका है जिसे पूरा करने के लिए जनता ने अपना विश्वास प्रकट किया है. जनता के जनादेश ने पूरे देश के लिए एक स्पष्ट संदेश दिया है कि अब भारत तुष्टिकरण की राजनीति से आगे बढ़ चुका है अब जनता संतुष्टीकरण चाहती है. जहां पर हर वर्ग, समुदाय और क्षेत्र का सामान रुप से विकास हो. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मंत्र अब एक केवल एक नारा नहीं बल्कि विकसित भारत की दिशा बन चुकी है. यह नया भारत है जो आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और विकसित भारत के राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


