बस्ती शहर में स्थित आदया वस्त्रालय आज अपनी स्थापना के दो सफल वर्ष पूरा कर चुका है. इस विशेष मौके पर शोरूम की संचालिका श्वेता सिंह ने अपनी जीवन यात्रा को समझाते हुए बताया कि आज का यह मुकाम मेरी कड़ी मेहनत, धैर्य और छोटे-छोटे बचत से हासिल किया है. आज की मेरी यहा सफलता न केवल एक व्यावसायिक सफलता की कहानी है बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े-बड़े सपने देखते हैं.
आदया वस्त्रालय आज बना भरोसे का ब्रांड
श्वेता सिंह ने न्यूज़ ऑफ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस शोरूम की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से किया था. शुरुआती दिनों में पूजी की कमी की एक बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने धीरे-धीरे बचत करके अपनी पूंजी जुटाई और उसी के आधार पर अपने व्यवसाय की नीव रखी. उनका कहना है कि अगर इरादे मजबूत हो तो कोई भी बाधा आपका रास्ता कभी नहीं रोक सकती. हमारे आदया वस्त्रालय में ग्राहकों को साड़ी, सूट, लहंगा, मेंस वियर और पार्टी वियर का बेहतरीन कलेक्शन मिलता है और हमारे शोरूम की खास बात यह है कि यहां पर सभी लोगों के लिए फैशनेबल और किफायती कपड़े भी उपलब्ध हैं.

यही कारण है कि हमारा शोरूम बहुत ही कम समय में ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो गई. आगे श्वेता सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बीकाम की पढ़ाई पूरी कर चुकी है और एमकाम (बैंकिंग) की भी तैयारी कर चुकी है. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी से निभाया और उनका कहना है कि परिवार का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है अगर परिवार साथ न होता तो शायद मैं इस मुकाम तक कभी पहुंच न पाती. अपने व्यावसायिक संघर्ष के शुरुआती दिनों को याद करते हुए श्वेता सिंह आगे बताती हैं कि कई बार उन्हें आर्थिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है लेकिन उन्होंने अपने जीवन के हर चुनौती को सीखने का अवसर माना और लगातार आगे बढ़ने में प्रयासरत रही.

सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता हुआ व्यवसाय
ग्राहकों की पसंद और जरूरत को समझते हुए मैंने अपने कलेक्शन में लगातार सुधार किया जिससे ग्राहकों का भरोसा पहले से अधिक मजबूत हो गया. आज आदया वस्त्रालय सिर्फ एक दुकान नहीं बल्कि ग्राहकों के भरोसे का ब्रांड बन चुका है. यहां आने वाले ग्राहक न केवल कपड़ों की गुणवत्ता से संतुष्ट हैं बल्कि उन्हें लगातार मिलने वाली सेवा भी उन्हें यहां पर बार-बार आने के लिए प्रेरित करती है. श्वेता का मानना है कि किसी भी व्यवसाय की सफलता का सबसे बड़ा आधार ग्राहकों का विश्वास होता है. शोरूम के 2 साल पूरे होने के इस अवसर पर आदया वस्त्रालय की तरफ से नए ऑफर और कलेक्शन की शुरुआत की गई है. इस मौके पर कई ग्राहकों ने श्वेता सिंह को बधाई दी और उनके मंगल भविष्य की कामना की.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आदया वस्त्रालय ने हमारे क्षेत्र में फैशन और गुणवत्ता का एक नया स्तर स्थापित किया है. श्वेता सिंह की यह यात्रा आगे आने वाले उन युवाओं के लिए एक संदेश है जो अपने बल पर कुछ कर दिखाना चाहते हैं. उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि सही सोच और मेहनत के मार्ग पर चलकर किसी भी लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है. सपने देखने से ज्यादा जरूरी है कि हमें उन सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए. आदया वस्त्रालय का लक्ष्य है कि अब वह खुद को एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कलेक्शन और सेवा का लाभ पहुंच जाएगा।


