बस्ती जिले के पाण्डेय बाजार में अपने क्षेत्र की होनहार छात्रा नृत्या कसौधन ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 97% प्रतिशत अंक प्राप्त करके न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि पूरे क्षेत्र एवं विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया है. जैसे ही परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. नित्या कसौधन की शानदार सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया.
बस्ती की बेटी नित्या कसौधन ने बढ़ाया विद्यालय का मान
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार नित्या कसौधन पाण्डेय बाजार निवासी सम्मानित परिवार से संबंध रखती है जो रामचंद्र गुप्ता (लल्ला बाबू) की पौत्री है. परिवार में शुरू से ही शिक्षा और संस्कारों का विशेष महत्व रहा है जिसका परिणाम आज नित्या कसौधन की उपलब्धि के रूप में सबके सामने आया है. परिवार के लोगों ने कहा कि नित्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और वह हमेशा अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई करती थी. नित्या ने अपनी सफलता श्रेय माता-पिता , दादा-दादी और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया और कहा कि परिवार का सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ही मेरी उपलब्धि की सबसे बड़ी ताकत है.

मेरे जीवन में पढ़ाई से संबंधित अगर कोई कठिनाई आती थी तो परिवार ही मेरा मनोबल बढ़ाता था और आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देता था. नित्या ने आगे कहा कि परिवार के सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं था. नित्या विशेष रूप से उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की सम्मानित छात्र रही है. विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन व अनुशासित शिक्षा व्यवस्था के लाभ के बारे में बताया और नित्या कसौधन ने विद्यालय के निर्देशक श्री विनय कुमार शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें व्यक्तित्व विकास की शिक्षा भी दी जाती है जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है. विद्यालय के सभी अध्यापकों को धन्यवाद देते कहा कि हमारे विद्यालय के शिक्षकों ने हर एक विषय को सरलता से समझाया और समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन भी किया.

शानदार सफलता से परिवार में खुशी की लहर
कठिन विषयों में अतिरिक्त समय देकर शिक्षकों ने उन्हें आगे बढ़ाने में मदद की. सभी गुरुजनों का स्नेह, अनुशासन और मेहनत का ही परिणाम है कि आज मैं इतने अच्छे अंक हासिल कर पाई हूं. छात्रा के इस सफलता पर उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में खुशी का माहौल देखने को मिला जहां पर विद्यालय के निर्देशक श्री विनय शुक्ला ने बधाई देते हुए कहा कि आज की यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. नित्या जैसी प्रतिभाएं आने वाले अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का विषय है. मेहनत लगन, ईमानदारी व अनुशासन के रास्ते पर चलकर हम किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने छात्रा नित्या कसौधन को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी भविष्य में इसी तरह सफलता के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करें और अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करें.

सभी सहपाठियों ने नित्या को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और उनकी सफलता का उत्सव मनाया. नित्या कसौधन ने अपनी आगे की योजना के बारे में बताया और कहा कि वह भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करके एक बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती है. उनका सपना है कि वह अपने माता-पिता और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें. उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि मन में लगन हो, शरीर में ऊर्जा हो, परिवार का सहयोग हो और गुरुओ से सही मार्गदर्शन मिले तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं होता.


