जेईई मेन्स मे देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के मेधावी छात्रों ने लहराया परचम

देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में मेधावी छात्रों ने फिर एक बार सफलता का शानदार परिचय देते हुए देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स में पुर्ण सफलता हासिल की है. छात्रों के अच्छे प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है. छात्रों की सफलता ने न केवल विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे राज्य में बस्ती जनपद को गौरवान्वित किया है.

छात्रों ने अपनी प्रतिभा से रचा इतिहास

प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जेईई की परीक्षा हमारे देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में से एक मानी जाती है और इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना लाखों विद्यार्थियों का अपना सपना होता है. देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने इस कठिन परीक्षा को पास करके यह साबित कर दिया कि यदि विद्यालय परिवार छात्रों का सही मार्गदर्शन करें और छात्र प्रयास और अनुशासन से अपना काम करें तो उपलब्धि जरूर मिलती है. हमारे विद्यालय के मेधावी छात्र अनूप चौधरी ने 96% अंक हासिल करके सफलता अर्जित की. आयुष्मान ने भी 96% अंक के प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया. रिचिक त्रिपाठी ने 95%, अंश त्रिपाठी ने 91% , आयुष मिश्रा ने 90% अंक हासिल करके विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा किया.

इन छात्रों की शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में जश्न जैसा माहौल है. दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रबंधक जेपी सिंह ने सभी छात्रों की सफल उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और विश्वास का परिणाम है. हमारा विद्यालय हमेशा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहता है और हमारा विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को उच्च शिक्षा, आधुनिक कक्षाएं, बेहतरीन वातावरण प्रदान करता रहेगा. विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने छात्रों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है क्योंकि आज के दिन हमारे विद्यालय के छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अध्ययन, सही रणनीति और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है.

जेईई मेन्स में देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों का दबदबा

विद्यालय के निर्देशिका बिना सिंह ने कहा कि छात्रों की सफलता का मुख्य कारण अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का संयुक्त परिणाम है. हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष रूप से तैयारी भी कराई जाती है जिससे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सके. छात्रों की सफलता पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उत्साहित नजर आए. शिक्षक वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, वंदना पांडे, रेनू पांडे, सीमा सिंह, दिव्या त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, स्वाति सिंह, सारिक राजा, अनूप पांडे, प्रशांत त्रिपाठी, अवनीश पाठक, आशुतोष पाल, आलोक मिश्रा, लवकुश मौर्य, इंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार गुप्ता तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.

सभी शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की. सभी सफलता प्राप्त छात्रों को देखते हुए विद्यालय के अन्य छात्रों ने कहा कि हमें अपने वरिष्ठ छात्रों से उपलब्धि की प्रेरणा मिल रही है और आने वाले समय में हम सभी लोग भी इसी प्रकार मेहनत करके अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे. विद्यालय परिवार का कहना है कि हमारे विद्यालय में बच्चों को केवल पुस्तकीय पाठ तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास, जीवन मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है इसी कारण हमारा विद्यालय लगातार सफलता के नए-नए आयाम स्थापित करता जा रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top