ब्यूटी एंड मेकअप क्षेत्र में महिलाओं का चमकता भविष्य – सलोनी

मेहनत, लगन और समर्पण से अपने सपनों को साकार करने वाली प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सलोनी ने आज मेकअप के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है. वाराणसी शहर में उनके दूसरे मेकअप स्टूडियो सलोनी मेकओवर का उद्घाटन समारोह बहुत ही भव्यता और हषोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों तथा अन्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

आत्मनिर्भरता की ओर नारी शक्ति का बढ़ता कदम

सलोनी ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उनका पहला मेकअप स्टूडियो आजमगढ़ में अभी भी सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है. आजमगढ़ के स्टूडियो को ग्राहकों का भरपूर प्यार और विश्वास मिल रहा है. इस विश्वास और समर्थन के दम पर दूसरी शाखा बनारस में शुरू की. उन्होंने आगे बताया कि यह केवल व्यापारिक कदम नहीं बल्कि कई सालों के मेहनत, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है. इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या की गरिमामय उपस्थिति देखने को मिली. जिन्होंने फीता काटकर नये स्टूडियो का शुभारंभ किया और सबको बधाई देते हुए कहा कि आज सभी महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके समाज को नई दिशा दे रही हैं.

मेकअप का ब्यूटी इंडस्ट्री आज रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन चुका है जिसमें सलोनी जैसी महिलाएं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण जायसवाल ब्लॉक प्रमुख भी उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को अपने प्रतिभा को जगाने की आवश्यकता है क्योंकि युवाओं की प्रतिभा ही विकसित समाज के सहयोग के लिए बेहद आवश्यक है. सलोनी ने अपने मेहनत के बल पर जो सफलता हासिल की है वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने आगे कहा कि वाराणसी का यह मेकअप स्टूडियो सौंदर्य सेवाओं का नया केंद्र बनेगा. कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर पूरे स्टूडियो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रंग-बिरंगे फूलों, रोशनी और आधुनिक सजावट में पूरे स्टूडियो के माहौल को जगमग बना दिया.

मेकअप जगत महिलाओं के सफलता का द्वार

अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने सलोनी के इस नए सफर के लिए बधाई दी और स्टूडियो में दिखने वाली आधुनिक सेवाओं की सराहना की. इस उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने सलोनी को शुभकामनाएं देते हुए सफलता का आशीर्वाद दिया और कहा कि जब महिलाएं अपनी प्रतिभा को पहचान कर उस पर काम करना शुरू करती हैं तो निश्चित ही महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने लगती हैं. सलोनी ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का सबसे खास दिन है क्योंकि आज के दिन मेरा सपना साकार हो रहा है. मैंने बचपन से बड़े सपने ही देखे हैं और उनका पूरा करने के लिए लगातार प्रयास भी की हूं. वाराणसी में जब आज दूसरी शाखा खुली तो मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे मेरा सपना सच में साकार हो गया है.

मेरे सफलता के पीछे मेरे परिवार, ग्राहक तथा गुरुजनों का आशीर्वाद छिपा हुआ है. मेरे स्टूडियो का मुख्य उद्देश्य केवल मेकअप सेवाएं प्रदान करना नहीं बल्कि महिलाओं को मेकअप के क्षेत्र में प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाना है. वाराणसी जिले में सलोनी मेकओवर की नई शाखा का उद्घाटन न केवल एक व्यापारिक उपलब्धि है बल्कि आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और सपनों को साकार करने वाली जीवंत कहानी है. कार्यक्रम के अंत में सलोनी ने सभी अतिथियों और बनारस के जनता का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सलोनी के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सलोनी कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का आधार बनेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top