संघर्ष से सिद्धि तक, मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा आज के युवाओं की प्रेरणा

आज के आधुनिक युग में बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. मेहनत , लगन और ईमानदारी के बल पर महिलाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. ठीक ऐसे ही एक प्रेरणादायक शख्सियत है जिनका नाम अनुष्का विश्वकर्मा है. इन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर मेकअप इंडस्ट्रीज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अनुष्का विश्वकर्मा आज एक सेलिब्रिटी बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट के रूप में जानी मानी जाती है.

अनुष्का विश्वकर्मा ने ब्यूटी एंड मेकअप इंडस्ट्रीज में बनाई खास पहचान

अनुष्का विश्वकर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपनी कला से लोगों को सुंदर बनाने का कार्य कर रही हूं और मैं एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ-साथ मां गौरी मेकअप स्टूडियो एकैडमी की ऑनर भी हूं. मेरा यह मेकअप स्टूडियो कई महिलाओं के लिए हुनर सीखने का केंद्र बन चुका है. मेरे मेकअप स्टूडियो में नयी पीढ़ियों को मेकअप की बारीकियां सीखाकर मेकअप के क्षेत्र में मजबूत किया जाता है. मैंने अपनी शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ मेकअप की कला को भी गंभीरता से सीखा. पढ़ाई के साथ-साथ मैंने अपने हुनर को निखारने का हर संभव प्रयास किया. लगातार मेहनत और अभ्यास से मुझे मेकअप के क्षेत्र में काफी अनुभव हो चुका है और मुझे मेकअप के क्षेत्र में आए हुए 6 वर्ष बीत चुके हैं.

इन 6 सालों में मैंने कई बड़े कार्यक्रम फैशन शो, ब्राइडल मेकअप और सेलिब्रिटी मेकअप तथा मेकअप के क्षेत्र में मैंने शानदार कार्य किया है. मेरा मानना है कि मेकअप केवल चेहरे को सजाने का काम नहीं है बल्कि यह एक प्राकृतिक कला है. जिस प्रकार एक चित्रकार अपने रंगों से कैनवास को खूबसूरत बनाता है ठीक उसी प्रकार एक मेकअप आर्टिस्ट अपने प्रतिभा से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार लाता है. अनुष्का विश्वकर्मा आगे कहती हैं कि मुझे मेकअप के क्षेत्र में इतना लगाव इसलिए है क्योंकि शायद मेरा जन्म इस क्षेत्र के लिए ही हुआ है. जैसे लोगों को खूबसूरत बनाना, उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करना ताकि लोग अधिक से अधिक खुश रह सके.

भारतीय मेकअप कला को विदेशों तक पहुंचाने का संकल्प

आज के समय में मेकअप इंडस्ट्रीज तेजी से आगे बढ़ती जा रही है और इसमें करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं. मैंने अपने जीवन में अपनी प्रतिभा को पहचाना और अपने प्रतिभा को ही रोजगार का माध्यम बना दिया. मैं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने क्षेत्र के बहन-बेटियों को भी आत्मनिर्भर बना रही हूं. मेरा सपना है कि मैं केवल अपने जिले या राज्य तक सीमित ना रहूं बल्कि मैं एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनू ताकि पूरी दुनिया में भारत और भारत की बेटी का नाम रोशन हो सके. मैं चाहती हूं कि विदेशों में भी भारतीय मेकअप की कला, भारतीय संस्कृति और उसकी प्रतिभा की पहचान बने. मैं सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि अगर मेहनत में ईमानदारी है और इरादा मजबूत हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता. यह मेरे 6 वर्षों के अपने अनुभव है.

अनुष्का शर्मा में समाज सेवा की भावना उनके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है. अनुष्का विश्वकर्मा कहती हैं अपने वह स्टूडियो के माध्यम से अधिक से अधिक बेटियों को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्रीज से संबंधित कला सिखाया है ताकि वे सभी बेटियां अपने लिए आत्मनिर्भर बन सके और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें क्योंकि जब बेटियां प्रतिभा और आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तब परिवार और समाज दोनों का विकास प्रक्रिया सरल हो जाता है. अनुष्का विश्वकर्मा ने अपने जीवन के संघर्षों का सामना करते हुए, जुनून- मेहनत और विश्वास के मार्ग पर चलते हुए जो मंजिल पाई है वह सराहनीय है और आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा भी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top