आज के आधुनिक युग में जहां सभी महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर हर एक क्षेत्र में विशेष पहचान बना रही हैं वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर के रहने वाली कंचन गुप्ता आज मेकअप के क्षेत्र में अपना योगदान देकर समाज में एक नई पहचान बना रही है. कंचन गुप्ता ने अपने जुनून मेहनत और ईमानदारी के बल पर ब्यूटी इंडस्ट्री में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने अपने संघर्ष और प्रतिभा से अपना खुद का ब्यूटी सैलून स्थापित किया.
कंचन गुप्ता की संघर्ष से सफलता तक की कहानी
कंचन एस एस ब्यूटी सैलून एंड एकैडमी की संचालिका कंचन गुप्ता ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को संघर्ष से सफलता तक की कहानी बताते हुए कहा कि मुझे बचपन से ही ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में गहरी रुची थी. मेरे यह रुचि धीरे-धीरे सपने का आकार लेने लगी. इस क्षेत्र के शुरुआती समय में मुझे कई सारे चुनौतियों का सामना करना पड़ा. जब मैंने मेकअप के क्षेत्र में कदम रखा तब मेरे पास मेकअप संबंधित संसाधनों की कमी थी, अनुभव भी काम था लेकिन मेरी अपनी इच्छा यही थी कि मैं अपने समाज में एक अलग पहचान बनाऊ जो मेरे लिए बहुत मुश्किल था लेकिन मैंने कभी हां नहीं मानी और अपने सपनों को पाने के लिए लगातार आगे बढ़ती गई. मेरे जीवन का संघर्ष उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का उदाहरण है जो अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं.

मेरे द्वारा स्थापित किया गया ब्यूटी पार्लर जिला गोरखपुर में इब्राहिमपुर चौराहा बेलवा बाबू सरदार नगर चोरी चोरा क्षेत्र में स्थित है जहां अधिकतर लोग ब्यूटी सेवा और प्रशिक्षण के लिए पहुंचते हैं. आज इन पांच वर्षों में मैं मेकअप के क्षेत्र में जिस मुकाम पर पहुंची हूं वहां तक पहुंचना इतना भी सरल नहीं था इसके पीछे कई वर्षों की मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास छिपा हुआ है. मैंने जब ब्यूटी इंडस्ट्रीज को जाना और उसमें कदम रखा तब मेरी उम्र बहुत कम थी लेकिन कम उम्र में ही मेरे अंदर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रबल इच्छा शक्ति थी. मैंने मेकअप के क्षेत्र में आने वाले हर एक काम को पूरे ईमानदारी और लगन के साथ किया. फिर धीरे-धीरे मेरे काम की गुणवत्ता समाज में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनने लगा.

महिला सशक्तिकरण का मिसाल, कार्य के प्रति समर्पित होकर
मैं अपने काम के प्रति समर्पित रहकर अपने ग्राहकों को संतुष्ट करके उनका भरोसा जीता और अपने भीतर के आत्मविश्वास को मजबूत किया. कंचन गुप्ता का ब्यूटी सैलून केवल एक पार्लर नहीं है बल्कि मेकअप क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण का केंद्र भी है जहां कुछ लोगों को ब्यूटी और मेकअप संबंधित प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है. कंचन गुप्ता ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अगर व्यक्ति को अपने जीवन में सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वह व्यक्ति अपने जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता आसानी से हासिल कर सकता है. कंचन गुप्ता ने अपने पति की सराहना करते हुए बताया कि मेरे इस सफलता के पीछे मेरे पति का अहम योगदान रहा है.

मेरे पति ने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया और आगे बढने के लिए लगातार प्रेरित किया. मेरे द्वारा स्थापित किया गया ब्यूटी सैलून गोरखपुर क्षेत्र का एक विशेष ब्रांड बन चुका है जहां पर लोग दूर-दूर से सेवाएं लेने के लिए आते हैं. विशेष रूप से हमारे यहां ब्राइडल मेकअप और प्रोफेशनल ट्रेनिंग काफी मांग है. कंचन गुप्ता की यह कहानी बताती है कि अगर किसी के पास जुनून और मेहनत की लगन हो तो वह किसी भी क्षेत्र में बधाओ को पार करके सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है. कंचन गुप्ता के जीवन की यात्रा इस बात का भी प्रमाण है कि आत्मविश्वास, मेहनत और परिवार के सहयोग से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है.


