बस्ती पचपेडिया रोड स्थित अर्चना हॉस्पिटल में आज दो नई ओ.पी.डी. का शुभारंभ हुआ है जो बस्ती क्षेत्र के स्वास्थ्य के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धि है. अर्चना हॉस्पिटल की यह सुविधा न केवल बस्ती शहर के लिए बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी स्वास्थ्य सुविधा का माध्यम है. अर्चना हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे मरीजों को बड़े शहर में जाकर इलाज करने की आवश्यकता काफी हद तक काम हो जाएगी.
अर्चना हॉस्पिटल में सर्जिकल और क्रिटिकल केयर ओ.पी.डी. की सुविधा
न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिष्ठित अर्चना हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाओं का विस्तार व स्वास्थ्य सेवा पहले से अधिक व्यापक हो गया है. हमारे हॉस्पिटल में यह कदम तब उठाया गया है जब लोगों को अच्छी, आधुनिक और त्वरित इलाज की अधिक आवश्यकता है. हमारे हॉस्पिटल परिवार का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी भी मरिज को असुविधा का सामना ना करना पड़े और उस मरीज का सही समय पर सफल इलाज हो सके. अर्चना हॉस्पिटल चिकित्सा संबंधी क्षेत्र में अपना विस्तार कर रहा है इसके साथ ही अब सर्जिकल और क्रिटिकल केयर से संबंधित सेवाएं भी एक ही छत के नीचे समान रूप से उपलब्ध है.

यहां पर स्थापित आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के माध्यम से लेप्रोस्कोपिक, ओपन और लेजर सर्जरी जैसी आधुनिक सेवाएं लोगों को दी जा रही है. इन सभी सुविधाओं से न केवल मरीजों का बेहतर इलाज होगा बल्कि वह समय से पहले ही स्वस्थ हो जाएंगे और इन सुविधाओं से जोखिम का खतरा भी घटेगा. अर्चना हॉस्पिटल के नई पहल का नेतृत्व करने वाले डॉ. अमित नायक हैं जो जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन के रूप में अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. हमारे यहां क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. सत्यम पांडे है. यह दोनों ही डॉक्टर चिकित्सा क्षेत्र में काफी अनुभवी है और मरीजों को हर प्रकार से चिकित्सा संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं.

बस्ती में बेहतर इलाज के लिए अर्चना हॉस्पिटल का बड़ा कदम
नसों से जुड़ी समस्याएं, शरीर के पुराने दर्द और अन्य जटिल बीमारियों का इलाज यहां आधुनिक तकनीक के द्वारा किया जा रहा है जिससे उन मरीजों को लाभ प्राप्त होता है जो बिना सर्जरी के इलाज के तलाश में रहते है. इतना ही नहीं बल्कि हमारे अस्पताल में आई.सी.यू. और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं जो किसी भी मरीज के लिए गंभीर स्थिति में तत्काल चिकित्सा संबंधी सहायता प्रदान करती है. अर्चना हॉस्पिटल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी मरीजों का निशुल्क इलाज कराया जा रहा है.

आयुष्मान योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को सभी स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं बिना किसी आर्थिक बोझ के मिल रही हैं. इस योजना से समाज का हर एक वर्ग अपने बीमारी के प्रति जागरूक होकर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा रहा है. बस्ती जनपद के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं केवल अर्चना हॉस्पिटल हीं उपलब्ध है यह बस्ती जनपद के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि का विषय है. अर्चना हॉस्पिटल का मुख्य लक्ष्य मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करना है. आने वाले समय में अर्चना हॉस्पिटल में मरीजों के लिए और भी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी ताकि बस्ती जनपद को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में अधिक सशक्त बनाया जा सके.


