आयुष्मान भारत के तहत बदल रही देश की तस्वीर, निशुल्क इलाज – विशाल वर्मा

बस्ती पचपेडिया रोड स्थित अर्चना हॉस्पिटल में आम जनता का निशुल्क और बेहतर उपचार किया जा रहा है. भारत सरकार का महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति का निशुल्क इलाज कराया रहा है. इस आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को आर्थिक बोझ में सहायता मिली है और इस योजना से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के मरीजों में बड़ी रहता मिली है.

नई तकनीकी से बिना चीर-फाड़ के हो रहा बेहतर इलाज

अर्चना हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर विशाल वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत की योजना किडनी से जुड़ी गहरी समस्याओं का आधुनिक तकनीकी के माध्यम से इलाज कराया जा रहा है. इसमें मुख्य रूप से किडनी में पथरी, पेशाब की नली में पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ जाना, किडनी खराब हो जाने की समस्या जैसे गहरी बीमारियों का ऑपरेशन निशुल्क के किया जा रहा है. विशेष बात यह है कि आज के ऑपरेशन में नई तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें हम बिना चीर-फाड़ के, बिना टांका लगे दूरबीन विधि ( एंडोस्कोपिक) का उपयोग करके आसानी से सर्जरी कर सकते हैं. यह सर्जरी करने की सरल प्रक्रिया है .

जिसमें मरीज को दर्द बहुत कम होता है और वह मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट जाता है. इतना ही नहीं बल्कि पेट से संबंधित कई बीमारियों का सफल इलाज इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जैसे पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हाइड्रोसील जैसे बीमारियों का ऑपरेशन भी आधुनिक तकनीकी के जरिए निशुल्क किया जा रहा है. महिलाओं से संबंधित बीमारियां जैसे बच्चेदानी या अंडाशय में गांठ को भी आधुनिक तकनीक दूरबीन के माध्यम से सुरक्षित तरीके से निकाला जा रहा है. इस नई तकनीकी से सर्जरी होने पर संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और मरीज को अस्पताल मे ज्यादा दिनों का भर्ती नहीं रहना पड़ता है.

आयुष्मान भारत में गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज

कुछ समय पहले जहां इन बीमारियों का इलाज कराने में काफी रुपए खर्च करने पड़ते थे वही आज आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी सेवाएं आम नागरिकों के लिए निशुल्क है. इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 70 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वाले बुजुर्ग मरीज को इसका लाभ बहुत ही आसानी से मिल पा रहा है. ऐसे मरीजों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड तुरंत बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे बुजुर्ग मरीजों का समय का इलाज हो जाता है और उनकी दिनचर्या में काफी सुधार हो जाता है. डॉक्टरों के अनुभवों की माने तो दूरबीन के द्वारा किया जाने वाला ऑपरेशन (लेप्रोस्कोपिक और एंडोस्कोपिक सर्जरी) वैज्ञानिकों के द्वारा दिया हुआ आधुनिक चिकित्सा का मानव समाज के लिए एक बहुत ही बड़ा वरदान है.

इस प्रक्रिया में मरीज के त्वचा को बिना चीर- फाड़ किये आसानी से सर्जरी कर दिया जाता है. इसी कारण वर्तमान समय में इस आधुनिक सर्जरी की लोकप्रियता बढ़ गई है. भारत सरकार के द्वारा चलाया गया आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी मरीजों के लिए सर्जरी, जांच, दवा और भर्ती कराने की सुविधा निशुल्क के रूप से कराई जा रही है. आज के समय में बीमारी को नजर अंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है इसलिए हमें समय रहते अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत अपना निशुल्क जांच करा लेना चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top