स्वाति गुप्ता बनी मिसेज यूपी विनर, बॉलीवुड अभिनेत्री शिव्या पठानी ने किया सम्मानित

राजधानी लखनऊ में स्थित गोल्डन ब्लॉसम होटल के विशाल प्रांगण में मालिका-ए-अवध के द्वारा फैशन शो और मॉडलिंग के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस फैशन शो और मॉडलिंग कार्यक्रम में मेकअप एवं सौंदर्य से जुड़े कई प्रसिद्ध कलाकार ; मेकअप आर्टिस्ट और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस फैशन शो और मॉडलिंग कार्यक्रम का प्रधान उद्देश्य फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में तकनीकी ट्रेंड्स और उभरते नवीन कलाकारों को मंच प्रदान करना था.

फैशन शो और मॉडलिंग कार्यक्रम में चमकी बस्ती की बेटी स्वाति गुप्ता

न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में टीवी और बॉलीवुड जगत की प्रसिद्ध और जानी-मानी अभिनेत्री शिव्या पठानी का आगमन हुआ. अभिनेत्री शिव्या पठानी के आगमन से इस पूरे कार्यक्रम में चार-चांद लग गए. अभिनेत्री शिव्या पठानी धारावाहिक बाल शिव में पार्वती का किरदार निभाकर पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल की है उन्होंने मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम में आए हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन और सम्मान किया. इस फैशन शो और मॉडलिंग कार्यक्रम में बस्ती जिले की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट स्वाति गुप्ता को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था और अभिनेत्री शिव्या पठानी के द्वारा मेकअप आर्टिस्ट स्वाति गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही स्वाति गुप्ता मिसेज यूपी विनर भी बनी.

सम्मान प्राप्त करते समय कार्यक्रम सभागार में उपस्थित दर्शकों द्वारा चारों तरफ तालियो की गूंज सुनाई दी और वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वाति गुप्ता के उपलब्धियां की सराहना की. सम्मान प्राप्त होने के बाद स्वाति गुप्ता ने कार्यक्रम आयोजक टीम, मुख्य अतिथि और सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया. स्वाति गुप्ता ने कहा कि शिव्या पठानी से मिला हुआ सम्मान मेरे जीवन का बेहद गर्व और प्रसन्नता का विषय है. मेरे जीवन का सपना था कि मैं एक दिन बॉलीवुड कलाकारों से मिलूं और उनके साथ खड़ी होकर मंच साझा करू. स्वाति गुप्ता ने अपने जीवन की संघर्ष और सफलता की कहानी को साझा करते हुए बताया कि मैंने कई वर्षों तक लगातार मेकअप के क्षेत्र में मेहनत किया है.

बस्ती से लखनऊ तक हासिल किया नया मुकाम

शुरुआत में मुझे कितनी सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने कभी हार नहीं माना और मैंने अपने जीवन की हर कठिनाई का सामना करते हुए अपने काम के प्रति समर्पित रही. आज का मेरा सम्मान मेरे ही मेहनत का परिणाम है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि स्वाति गुप्ता ने अपनी मेहनत से मेकअप के क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनाई है. बस्ती जैसे छोटे शहर से निकाल कर लखनऊ के विशाल मंच पर पहुंचना यह कोई आसान बात नहीं है लेकिन मेरे मेहनत और आत्मविश्वास ने आज मुझे इस मुकाम पर पहुंचा दिया है. मैं बस्ती की बेटी हूं और अभिनेत्री शिव्या पठानी के द्वारा मिला हुआ सम्मान बस्ती के 25 लाख आबादी का सम्मान है.

उन्होंने अपने मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लग्न में सच्चाई हो तो आपका कोई भी सपना जरूर साकार हो सकता है. इसके साथ ही मेकअप क्षेत्र में रहते हुए मैंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपनी प्रतिष्ठित पहचान बनाई है. मेरा लक्ष्य केवल खुद को आगे बढ़ाने का नहीं है बल्कि मेकअप के क्षेत्र में आने वाले सभी कलाकारों को प्रेरित करना है. स्वाति गुप्ता ने मालिका-ए-अवध की टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि मालिका-ए-अवध के द्वारा ही प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच मिल पाया है. फैशन शो और मॉडलिंग का यह भव्य आयोजन न केवल फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री को नई दिशा दी है बल्कि स्वाति गुप्ता जैसी प्रतिभाओं को एक नई पहचान भी मिली है जो आने वाले समय में युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top