यूनिक साइंस एकेडमी में शिक्षा के क्षेत्र में छात्र पुरस्कार वितरण समारोह – संतोष कुमार श्रीवास्तव

बस्ती रौता चौराहा स्थित यूनिक साइंस एकेडमी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के उद्देश्य से छात्र पुरस्कार वितरण समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस शुभ अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उत्साह और आनंदित नजर आया. इस सम्मान समारोह में बच्चों के माता-पिता शिक्षक और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही. परीक्षा फल घोषित होने के बाद छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया.

शिक्षा ही व्यक्ति को समाज में एक नई पहचान दिलाता है

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दिप प्रज्वलित करके किया गया जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति रही. इसके बाद बच्चों ने विद्यालय के मंच पर स्वागत गीत व तरह-तरह के नृत्य प्रस्तुत किये. विद्यालय के डायरेक्टर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा विद्यालय के पत्रिका का विमोचन किया. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो प्रत्येक व्यक्ति को समाज में एक नई पहचान दिलाता है और सफलता के शिखर पर पहुंचाता है. इस विद्यालय के पूर्व छात्र इंजीनियर विकास पांडे को भी विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा बूके और सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों को परीक्षा में श्रेष्ठ अंक व स्वच्छता, अनुशासन और अधिकतम उपस्थित और अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें उपहारों से सम्मानित किया गया. मरियम फातिमा ने ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त किया. विज्ञान विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमायरा वर्धन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. स्वर्ण पदक पाने वाले बच्चों को इस विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, उन बच्चों के नाम अक्षरा मौर्या ,अंशिका चौधरी, आयुष, आर्यन पांडे, वैष्णवी पाल,स्वास्तिक, राज श्रीवास्तव, यशराज सिंह, आरोही श्रीवास्तव, अर्चित वर्मा,आयुष गुप्ता, नवनीत सिकेरा,आराध्या अन्य बच्चों को सम्मानित किया गया.

शिक्षा, अनुशासन, संस्कार ही उज्जवल भविष्य का आधार

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे जैसे-स्वरा उपाध्याय, प्रदुमन पांडेय ,मरियम फातिमा वहाब ,कशिश गौतम, सौम्या, अदनान , आश्वी ,धीरेंद्र पांडेय,साइना, शाहिना खान ,उदित श्रीवास्तव, वैभव पाल, दीक्षा राव, नव्या राज को प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अंकपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. द्वितीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे जैसे- तेजस, अन्वय आनंद, पल्लवी, आरोही श्रीवास्तव, अन्वी मिश्रा, इनाया फातिमा, स्वास्तिक राज श्रीवास्तव, आयांश सिंह, अक्षिता गुप्ता, अव्या यादव , अव्यांश दुबे, आन्या ,समर्थ , सार्थक,आयुष ,मीनल को प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अंकपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

विद्यालय में तृतीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे जैसे- आराध्या, अयांश चंद्र, आवेश चौधरी, अमायरा वर्धन, आराध्या चौधरी, काव्या श्रीवास्तव, अरीशा श्रीवास्तव, ऋषिका शुक्ला , कृष्णा पांडेय , शिवांश चौधरी, नित्या विश्वकर्मा को विद्यालय की सीनरी इंचार्ज शालिनी श्रीवास्तव जी के द्वारा अंकपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं बल्कि वंदना उपाध्याय, स्वेता श्रीवास्तव तथा दुर्गेश कुमार द्वारा उन छात्रों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है जिनमें अनुशासन, स्वच्छता, अच्छे व्यवहार व अधिकतम उपस्थित दर्ज किया. इस विद्यालय के कार्यक्रम में स्टाफ के रूप में अंशू उपाध्याय, बुशरा करामत, अभिरूप, गौरव, उद्धव प्रसाद अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top