अवध ग्लैम टैलेंट शो में दिखा भारतीय संस्कृति की विविधता – नीतू जायसवाल

अयोध्या जिले में प्रतिभाओं को मंच देने के लिए और भारतीय संस्कृति की विविधता को दिखाने के उद्देश्य से अवध ग्लैम टैलेंट शो जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाली आयोजक नीतू जायसवाल के नेतृत्व में हुआ जिसमें अपने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा को दिखाने की झलक मिली. इस कार्यक्रम में चारों और उत्साह और उमंग का वातावरण नजर आ रहा था.

अपने राज्य की पारंपरिक वेशभूषा को अपनाना सांस्कृतिक एकता की झलक

नीतू जायसवाल ने न्यूज़ ऑफ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के कुल 10 राज्यों के ब्राइडल परिधानों को प्रस्तुत किया गया था. इस भव्य कार्यक्रम ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया. यह कार्यक्रम सुबह 10:00 ही पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया. कार्यक्रम परिसर को चारों और आकर्षक ढंग से सजाया गया था जहां बाहर से आने वाले प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, कला, हुनर और गौरव का परिचय दिया. इस कार्यक्रम के मुख्य विशेषता यह भी थी कि दूसरे राज्यों से आने वाले प्रतिभागी अपने राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा को पहनकर मंच पर अपनी प्रस्तुति दिखाई. अपने राज्य की पारंपरिक वेशभूषा को अपनाना सांस्कृतिक एकता की झलक साफ-साफ दिखाई देती है.

इस भव्य कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पार्टी के मिल्कीपुर सीट से विधायक चंद्रभान पासवान और उनकी पत्नी कंचन पासवान की गरिमामय उपस्थित गौरव का विषय बना. विधायक चंद्रभान पासवान ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि अवध ग्लैम टैलेंट शो जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहराअवसर प्रदान करते हैं और युवाओं से संबंधित कार्यक्रम युवा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता हैं. इस प्रकार के कार्यक्रम से न केवल प्रतिभाओं को पहचान मिलती है अपितु हमारी राष्ट्रीय संस्कृति, एकता और अखंडता भी शक्ति मिलती है. इस आयोजन के दौरान विधायक चंद्रभान पासवान और उनकी पत्नी कंचन पासवान ने विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान प्रमाण पत्र के साथ आशीर्वाद देते हुए सम्मानित किया.

विजेताओं के चेहरे पर खुशी कठिन परिश्रम का परिणाम

कार्यक्रम में विजेताओं के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही थी. उनका यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, ईमानदारी, लगन और काम के प्रति समर्पण का परिणाम था. उत्तर प्रदेश-लखनऊ के सोशल मीडिया स्टार मानवेंद्र सिंह का भी इस कार्यक्रम में आगमन हुआ जिन्हें लोग ‘लखनऊ वाले भैया’ के नाम से जानते हैं. सोशल मीडिया स्टार मानवेंद्र सिंह के कार्यक्रम में पहुंचकर ही चारों तरफ प्रसन्नता का माहौल बन गया. उन्होंने मंच पर आकर विजेताओं के पक्ष में उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में लोगों को मंच मिलना बहुत ही मुश्किल है परंतु आज का कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक नई शक्ति और प्रेरणा देगा. मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करना बहुत बड़ी उपलब्धि है.

मानवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित विजेताओं को पुरस्कार देते हुए उनके मेहनत की सराहना की. इस कार्यक्रम के आयोजक नीतू जायसवाल ने दर्शकों के उत्साह को देखते हुए कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे कार्यक्रम का प्रधान उद्देश्य स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा शाम को 7:00 बजे तक लगातार चलता रहा जिसमें हजारों दर्शकों की भीड़ देखने को मिली और सभी दर्शकों इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. इस कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ जिसमें भारतीय संस्कृति की एकता, परंपरा और विविधता की खूबसूरती को देखने का अवसर मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top