सनराइज स्कूल के डायरेक्टर डॉ. फैसल अख्तर ने बस्ती में शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. यह कदम उन हजारों विद्यार्थियों के लिए है जिनको उचित शिक्षा नहीं मिल पाती. सनराइज परिवार का एक विद्यालय पहले से ही हजारों बच्चों को शिक्षा दे चुका है और अब सनराइज परिवार विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए एक विशाल विद्यालय का निर्माण करा रहा है. माना जा रहा है कि यह सनराइज नामक विशाल विद्यालय पुरानी बस्ती का सबसे बड़ा विद्यालय है और इस विद्यालय का निर्माण प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.
बस्ती में शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए एक बड़ा कदम
डॉ. फैसल अख्तर ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए कहा कि यह हमारे बस्ती क्षेत्र का सबसे विशाल और आधुनिक विद्यालय होगा. सनराइज के नए विद्यालय का निर्माण केवल एक इमारत का निर्माण नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच, नई पहचान, नई मजबूती और उनके भविष्य को नई ऊर्जा देने का मात्र एक प्रयास है. हमारा प्रथम विद्यालय सनराइज स्कूल पहले से ही पूरे बस्ती जिले में शिक्षा और सकारात्मक सोच का वातावरण बन चुका है और उसी विद्यालय से सैकड़ो छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनकर सनराइज परिवार का नाम ऊंचा कर रहे हैं. हमारा दूसरा सनराइज स्कूल का ढांचा आधुनिक तकनीक, चिकित्सक और बच्चों की अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है.

जैसे – बच्चों के लिए विशाल कक्षाएं हो, उनके शारीरिक विकास के लिए खेलने वाला विशाल मैदान हो, विद्यालय पूर्ण रूप से स्वच्छ और हरे-भरे वृक्षों से घिरा हो, कला, संगीत, नाटक के कक्षाओं की विशेष सुविधा हो, विज्ञान के छात्रों के लिए प्रयोगात्मक कक्षाओं की सुविधा हो, कंप्यूटर लैब के लिए डिजिटल स्मार्ट कक्षा हो. हमारा नया सनराइज स्कूल ठीक ऐसे ही डिजिटल गुणो से युक्त होगा. हमारा ध्येय है कि आज के बच्चों की शिक्षाएं केवल किताबों तक ही सीमित ना रहे बल्कि उनके विकास पर भी ध्यान दिया जाए. सनराइज के नए भवन निर्माण से बस्ती क्षेत्र की शिक्षा स्तर पर भी सुधार होने की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि यहां के छोटे-छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में बेहतर और उचित शिक्षा का अभाव होता है
सनराइज के नए विद्यालय का निर्माण छात्रों के सुनहरे भविष्य को निखारने का अवसर

जिसके कारण छात्र पढ़ने के लिए बस्ती से बाहर बड़े शहरों में चले जाते हैं लेकिन अब छोटे-छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों के छात्रों का समाधान हो चुका है अब उन छात्रों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सनराइज जैसा आधुनिक और विशाल विद्यालय सभी लोगों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने का अवसर दे रहा है. शिक्षा का मंदिर अगर आधुनिक हो तो बच्चों का मनोबल भी अपने आप बढ़ने लगता है. जब छात्र स्वच्छ, सुंदर वातावरण में पढ़ाई करता है तो उस छात्र का मन पढ़ाई में अधिक लगता है और प्राकृतिक वातावरण में छात्रों का मानसिक विकास भी चार गुना तेज हो जाती है.

सनराइज के नए विद्यालय का निर्माण छात्रों के सुनहरे भविष्य को निखारने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को शिक्षण संबंधित कार्य करने का अवसर भी प्राप्त होगा. बस्ती क्षेत्र का यह भव्य सनराइज विद्यालय आने वाले छात्रों के लिए अनुशासन, आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास, अपने माता-पिता व गुरुजनों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा. सनराइज का नवनिर्मित विद्यालय छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य का मंच बनेगा. सनराइज के इस विशाल मंच पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का विकास करेंगे. आने वाले भविष्य में सनराइज का नवनिर्मित विद्यालय न केवल बस्ती की पहचान बनेगा अपितु बस्ती के छात्रों को एक नई दिशा देगा. सनराइज का यह नया विद्यालय भवन निर्माण के साथ-साथ बच्चों के सपनों का भी निमार्ण है क्योंकि बच्चे इसी भवन में बैठकर अपने भविष्यपूर्ति सपनों की उड़ान भरेंगे.


