गोरखपुर मंच पर चमकी बस्ती की स्वाति गुप्ता, दर्शकों का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बेलवादाढ़ी पोस्ट गांधीनगर में रहने वाली स्वाति गुप्ता ने अपने संघर्ष और ईमानदारी के दम पर अपनी एक नई पहचान बनाई है. वर्तमान समय में स्वाति गुप्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थान बहादुरपुर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्य कर रही है. अपने काम के प्रति समय से समर्पित रहते हुए उन्होंने अपने सपनों को जीवन दिया और उन सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास किया है.

स्वाति गुप्ता को मिला सम्मान, रची इतिहास

मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा वह बचपन से ही मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना चाहती थी और उसी से संबंधित सपने देखती थी. हालांकि घर की जिम्मेदारी और परिवार की देखभाल, नौकरी के कारण ये अपने सपनों को लंबे समय तक पूरा न कर पाई लेकिन कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हो तो सपने जरूर पूरे होते हैं. इसी उदाहरण ने मेरे जीवन को आकार दिया और मुझे मजबूत बनाया. उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित गोरखपुर जिले में आयोजित बॉलीवुड मेकअप सेमिनार कार्यक्रम में स्वाति गुप्ता को भाग लेने का अवसर मिला. इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन मलिका-एं-अवध की ओनर श्वेता तिवारी द्वारा किया गया था. इस बॉलीवुड मेकअप सेमिनार कार्यक्रम में अद्भुत प्रतिभाशाली कलाकार और कई अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

यह सेमिनार मेकअप की दुनिया को सम्मानित करने के साथ-साथ टैलेंट को प्रोत्साहित करने का भी एक महत्वपूर्ण मंच माना गया. इस कार्यक्रम के खास अवसर पर स्वाति गुप्ता की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और इस शुभ घड़ी में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री चाहत पांडेय भी मंच पर उपस्थिति रही. स्वाति गुप्ता के जीवन में यह समय गर्व और आनंद का विषय था. उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि यह समय उनके सफल जीवन की नई शुरुआत है. इसी शुरुआत ने उन्हें अंदर से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया. इस कार्यक्रम में स्वाति गुप्ता को सम्मानित करने के बाद श्वेता तिवारी और चाहत पांडेय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता का आशीर्वाद दिया है

जिम्मेदारियां को संभालते हुए पूरा किया सपना

इस खास कार्यक्रम में श्वेता तिवारी और चाहत पांडेय ने कहा की स्वाति गुप्ता जैसी यूनिक प्रतिभाएं हमारे भारतीय समाज के लिए उदाहरण की मिसाल है. जो अपने घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ-साथ अपने सपनों को भी साकार करने का हौसला रखती हैं. स्वाति गुप्ता का यह सम्मान, उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि उनके पूरे क्षेत्र के लिए खुशी का पल है. उनके परिवार और आसपास के क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हमारी बेटी स्वाति गुप्ता ने यह साबित करके दिखा दिया है कि अगर इंसान के अंदर जुनून, मेहनत और ईमानदारी छुपी हुई हो तो वह किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है.

स्वाति गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए आगे कहा कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का और भी अधिक प्रयास करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन के किसी भी सपने को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए, परिस्थितियों चाहे जैसे भी हो. स्वाति गुप्ता अपने सपनों को पूरा करने के लिए बस्ती जैसे छोटे शहर से निकल कर गोरखपुर के विशाल मंच पर गई और सम्मानित होकर अपने समाज और परिवार का नाम ऊंचा किया है. स्वाति गुप्ता की यह सफलता आने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायक उद्धरण बनकर सिद्ध होगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top