26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन उत्सव पर रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में देशभक्ति उत्साह तथा प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला है. इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर हर्षित गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें न केवल गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी अपितु उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक स्पष्ट दिशा तथा सोच भी प्रदान किया है.
हर्षित गुप्ता ने दिया सफलता का मंत्र
अपने संबोधन में हर्षित गुप्ता ने बताया है कि 26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं अपितु यह हमारे संविधान अधिकार तथा कर्तव्य की यादें दिलाने वाला दिन है. यह दिन हमें यह सोचने का अवसर देता है कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं तथा अपने जीवन को किस दिशा में आगे ले जा सकते हैं. आज का युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है अगर देश का युवा सही दिशा में मेहनत करें तथा अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहे और लगातार सीखने की भावना जीवन भर बनाए रखें तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है. रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का उद्देश्य केवल डिग्री तथा सर्टिफिकेट देना ही नहीं अपितु विद्यार्थियों को काबिल आत्मनिर्भर तथा आत्मविश्वासी नागरिक बनाना है.
आज के प्रति स्पर्धात्मक युग में केवल पढ़ाई ही काफी नहीं है. स्किल डेवलपमेंट, व्यवहारिक ज्ञान, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझाते हुए बताया है कि जो विद्यार्थी आज अपने समय की कीमत समझ लेता है वही आने वाले कल में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है. अपने भाषण में उन्होंने असफलता के महत्व पर भी प्रकाश डाला है. उन्होंने कहा है की असफलता से डरने की जरूरत नहीं है अपितु असफलता हमें सिखाती है की अगली बार कैसे बेहतर किया जाए.

इंस्टिट्यूट में देशभक्ति तथा प्रेरणा का संगम
हर सफल व्यक्ति के पीछे संघर्ष, मेहनत तथा धैर्य की कहानी होती है. इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वह कभी हार ना माने तथा अपने लक्ष्य पर लगातार आगे बढ़ते रहे. रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने बताया संस्थान विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना चाहता है. जहां वह न केवल शैक्षणिक ज्ञान प्राप्त करें अपितु जीवन के लिए जरूरी मूल्यों को भी सीखें संस्थान का प्रयास यह है कि हर विद्यार्थी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने तथा उसे सही दिशा में उपयोग करें. विद्यार्थियों से अपील किया कि वह देश के प्रति अपने जिम्मेदारियां को समझे ईमानदारी तथा नैतिकता को अपने जीवन का आधार बनाये तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का हर स्तर से प्रयास करें.
एक सच्चा नागरिक वही है जो अपने कार्यों से देश का नाम रोशन कर सके. अंत में हर्षित गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की लख-लख बधाइयां देते हुए कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के विद्यार्थी भविष्य में न केवल अपने परिवार तथा संस्थान का अपितु पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगे. उन्होंने विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया है कि वह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे तथा एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे.


