तिरंगे की शान में सजा दिल्ली स्कूल आफ एक्सीलेंस का प्रांगण

दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह तथा देशभक्ति के पावन वातावरण में मनाया गया है. विद्यालय परिसर में सुबह से ही राष्ट्र प्रेम के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया है. तिरंगे की शान, विद्यार्थियों का अनुशासन तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया.

गणतंत्र दिवस समारोह में दिखा अनुशासन तथा संस्कारो का संगम

इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह, निदेशक बिना सिंह उनके पुत्र यश विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण संपन्न हुआ है. ध्वजारोहण के साथ-साथ ही पूरा परिसर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा है. इसके पश्चात देश की महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. फिर उसके बाद विद्यालय के छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया है. राष्ट्रगान के उपरांत विद्यार्थियों ने अनुशासित तथा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन भी किया है. जिसे सभी अतिथियों तथा अभिभावकों को अत्यंत प्रभावित किया है.

मार्च पास्ट में विद्यार्थियों का अनुशासन, तालमेल तथा आत्मविश्वास लोग देखते ही रह गए. जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया. कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यार्थियों द्वारा संस्कृतिक और बौद्धिक परिस्थितियों दी गई. कक्षा 11 के छात्र युवराज पांडेय ने अपने ओजस्वी भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला. वहीं कक्षा 9 की छात्रा आव्श्रि त्रिपाठी ने आत्मविश्वास पूर्ण उद्बोधन देते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने का भी संदेश दिया है. वही कक्षा 4 के अप्रतिम, कक्षा 4 की स्वरा और कक्षा 5 के छात्र सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यार्थियों के इन प्रस्तुतियों की उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहना की. इस अवसर में विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग तथा बलिदान को स्मरण किया है. उन्होंने आगे कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र तथा लोकतांत्रिक भारत में सांस ले पा रहे हैं. वह हमारे वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है.

बस्ती में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम

इसके साथ ही उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपने की प्रेरणा दी है. विद्यालय की निदेशक बिना सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि देश का भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित, कर्तव्य, निश्चित तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आवाहन किया है. उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल उत्सव मनाने से नहीं अपितु अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने से प्रकट होती है.

वहीं प्रधानाचार्य गोपाली त्रिपाठी ने सभी को गणतंत्र दिवस की लख-लख बधाइयां दी है तथा विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनने के साथ-साथ आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी है. उन्होंने कहा है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना ही नहीं अपितु चरित्र निर्माण भी जरूरी है. जिससे राष्ट्र मजबूत होता है. आज इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ए.एच अंसारी, कोऑर्डिनेटर वेद प्रकाश सिंह, हर्षित पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, वंदना पांडेय, शिवेंद्र त्रिपाठी, अंगद चौरसिया, प्रशांत त्रिपाठी, क्षमा उपाध्याय, आयशा, पूजा, सुचिता, पूर्णिमा, अवनीश पाठक, दिनेश यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम का सफल और प्रभावशाली संचालन विद्यालय की सीसीए इंचार्ज कुमारी दिव्या त्रिपाठी द्वारा किया गया. उनके उपस्थिति में आत्मविश्वासपूर्ण तथा क्रमबद्ध संचालन की उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ किया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top