राजधानी लखनऊ में जानी-मानी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट स्वाति कनौजिया ने अपने हुनर, मेहनत तथा निरंतर प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनकर शहर का नाम रोशन किया है. जिसमें उन्हें इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट की उपाधि से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें राजधानी लखनऊ में आयोजित रेनीसेन्स नेक्सजेन बिजनेस द्वारा बॉलीवुड आयोजन के दौरान प्रदान किया गया है.
बॉलीवुड इवेंट में मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री शहनाज गिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही तथा उन्हें स्वयं बुलाकर सम्मानित किया है. स्वाति कनौजिया पिछले 14 सालों से मेकअप इंडस्ट्रीज में सक्रिय है. उन्होंने अपने करियर का प्रारंभ एक सामान्य मेकअप आर्टिस्ट के रूप में की थी. लेकिन आज वह अपने परिश्रम तथा क्रिएटिविटी के दम पर एक प्रतिष्ठित नाम बना चुकी है. राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित उनका पार्लर अंबिका मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी न केवल ब्राइडल तथा पार्टी मेकअप के लिए जाना जाता अपितु प्रोफेशनल मेकअप ट्रेनिंग के क्षेत्र में भी अपना अलग पहचान बनाकर रखा है.

उन्होंने कहा अंबिका मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी में अब तक सैकड़ो छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं. जो आज देश के विभिन्न शहरों में सफल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्य कर रही हैं. स्वामी कनौजिया ने कहा है कि मेकअप केवल सुंदरता बढ़ाने का साधन नहीं अपितु आत्मविश्वास तथा व्यक्तिगत को निखारने की कला है. यह सोच उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. रेनीसेन्स नेक्सजेन बिजनेस द्वारा आयोजित इस भव्य बॉलीवुड कार्यक्रम में फैशन, कला तथा सिनेमा जगत के कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई. कार्यक्रम का उद्देश्य कला तथा प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना था. इस आयोजन में स्वाती कनौजिया को उनकी उपलब्धियां, अनुभव तथा मेकअप इंडस्ट्रीज में दिए गए योगदान के लिए विशेष रूप से चुना गया है.
शहनाज गिल ने किया सम्मानित
बॉलीवुड की दुनिया की जानी-मानी हस्ती शहनाज गिल से सम्मान ग्रहण करते समय स्वाति कनौजिया ने बताया है कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं अपितु उन सभी लोगों की है जिन्होंने उनके सफर में उनके साथ दिया है. उन्होंने अपने परिवार, अपने विद्यार्थियों तथा अपने क्लाइंट्स का धन्यवाद ज्ञापित किया है. जिनके विश्वास तथा सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंचे पाई है. एक छोटे से सपने के साथ प्रारंभ किया गया यह सफर आज अंतर्राष्ट्रीय पहचान तक पहुंच गई है. जो किसी सपने के सच होने जैसा महसूस हो रहा है. बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी स्वाती कनौजिया के कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि देश में ऐसे कई प्रतिभाशाली कलाकार है. जो मेहनत तथा समर्पण के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. स्वाती के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा है कि महिलाओं का इस तरह आगे आना समाज के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणादायक उदाहरण है.

आज स्वाती कनौजिया की पहचान केवल एक मेकअप आर्टिस्ट तक ही सीमित नहीं है अपितु वह सफल उद्यमी ट्रेनर तथा प्रेरणा स्रोत के रूप में जानी जाती हैं. उनकी यह उपलब्धि लखनऊ के लिए बहुत ही गर्व की बात है. वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत संदेश है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तथा मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं होता है. इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट की उपाधि मिलने के बाद स्वाती कनौजिया ने बताया है कि उनका अगला लक्ष्य अपने एकेडमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना तथा भारतीय मेकअप आर्ट को वैश्विक पहचान दिलाना है. उनकी यह सफलता न केवल उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव हुआ अपितु राजधानी लखनऊ की कला तथा सौंदर्य उद्योग के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है.


