पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो में सितारों की चमक, तनुसिया श्रीवास्तव की सरहाना

आज पूर्वांचल क्षेत्र में सौंदर्य तथा नारी सशक्तिकरण को समर्पित पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो का आयोजन बड़े ही धूमधाम से तथा गरिमामय माहौल में संपन्न किया गया है. इस भव्य कार्यक्रम में फैशन तथा समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री भूमिका गुरुंग जो लोकप्रिय टीवी शो में निम्की मुखिया का किरदार घर-घर में प्रसिद्ध है. विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई है.

बेटियों की सफलता को मिला सम्मान

इस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही भूमिका गुरुंग का आयोजन तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई है. मंच पर पहुंचकर उन्होंने विभिन्न श्रेणियां में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. सम्मान समारोह के दौरान दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला तथा तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा है. उन्होंने अपने संबोधन में भूमिका गुरुंग ने बेटियों की उपलब्धियां की खुलकर सरहाना की है उन्होंने कहा है कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है.

चाहे वह शिक्षा, खेल, फैशन, कला, व्यवसाय तथा अभिनय हर क्षेत्र में बेटियां अपनी मेहनत तथा आत्मविश्वास के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. उन्होंने कहा ऐसा मंच न सिर्फ प्रतिभा को सम्मान दिलाता है अपितु समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है. बेटियों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए. भूमिका गुरुंग ने यह भी बताया है की पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो जैसे कार्यक्रम केवल सौंदर्य तक ही सीमित नहीं होता है. अपितु विश्वास, व्यक्तित्व, विकास तथा समाज में जागरूकता का भी महत्वपूर्ण प्रतीक होता है. उन्होंने महिलाओं से अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने तथा कभी हार ना मानने का संदेश दिया है.

भूमिका गुरुंग की मौजूदगी ने बढ़ाई शो की शोभा

आज इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे आयोजक कविता श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनके कुशल नेतृत्व तथा बेहतरीन प्रबंधन की भी प्रशंसा की है. आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए पूरी टीम को दिन रात मेहनत की जिसका परिणाम यह भव्य तथा यादगार आयोजन रहा है. मंच सज्जा से लेकर प्रतिभागियों के चयन तथा समारोह सम्मान तक हर पहलू में पेशेवरता झलकती नजर आई है. आज इस अवसर पर कार्यक्रम से जुड़ी तनुसिया श्रीवास्तव ने विशेष रूप से अतिथि अभिनेत्री भूमिका गुरुंग का धन्यवाद ज्ञापित किया है. उन्होंने आगे कहा है कि एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री का इस तरह मंच पर आकर बेटियों का हौसला बढ़ाना सभी के लिए प्रेरणादायक है.

इसके साथ-साथ ही उन्होंने आयोजन की सूत्रधार तथा आयोजन कविता श्रीवास्तव का भी आभार व्यक्त किया है. जिनके प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका है. कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि फैशन, इंडस्ट्रीज से जुड़े लोग, सामाजिक, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे. प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के साथ परिचय तथा सवाल जवाब के माध्यम से अपने प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया. विजेताओं को ट्रॉफी प्रमाण पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में ऐसे और भी भव्य आयोजन की कामना की है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top