उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज कला, फैशन तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. जिसमें एंबीशन टेक्निकल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित होने जा रहा बॉलीवुड और बॉलीवुड मेकअप सेमिनार की औपचारिक घोषणा कर दी गई है. संस्थान के हेड एंड मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष चौधरी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान इस कार्यक्रम का शंखनाद करते हुए कहा है कि यह सेमिनार आगामी 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा.
बस्ती में गूंजेगा बॉलीवुड का शंखनाद
संतोष चौधरी ने कहा है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की बेटियों तथा युवाओं को ग्लैमर इंडस्ट्री विशेष रूप से बॉलीवुड तथा प्रोफेशनल मेकअप के क्षेत्र में करियर के नए अवसर से परिचित कराना है. आगे उन्होंने बताया कि आज के समय में मेकअप आर्टिस्ट, फैशन स्टाइलिश तथा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रोफेशनल युवाओं के लिए एक मजबूत करियर विकल्प बन चुके हैं तथा इस तरह के आयोजन उन्हें सही दिशा तथा मार्गदर्शन प्रदान करेगा. इस भव्य कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बॉलीवुड तथा टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री इशिता गांगुली बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगी.

इशिता गांगुली ने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उनके आगमन से न केवल कार्यक्रम की शोभा बढेंगी अपितु प्रतिभागियों को उनके अनुभव से प्रेरणा लेने का अवसर भी मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान इशिता गांगुली युवाओं से संवाद करेंगी तथा मनोरंजन जगत में अपने संघर्ष, सफलता तथा अनुभव को भी साझा करेंगी. उसके अलावा भी इस सेमिनार में एक और खास आकर्षण होगी जिसमें देश की प्रसिद्ध बॉलीवुड मेंकअप आर्टिस्ट निभा मिश्रा। निभा मिश्रा द्वारा आयोजित की जाने वाली मास्टर मेकअप क्लास के माध्यम से बेटियों को प्रोफेशनल मेकअप की बारीकियां का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस विशेष सेशन में स्किन प्रिपरेशन, ब्राइडल मेकअप, बॉलीवुड लुक, कैमरा फ्रेंडली मेकअप तथा करियर से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी.
एंबीशन टेक्निकल इंस्टिट्यूट की अनोखी पहल
संतोष चौधरी ने आगे कहा है कि यह मास्टर क्लास पूरी तरह प्रैक्टिकल आधारित होगी. जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक इंडस्ट्री अनुभव प्राप्त होगा. संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह कार्यक्रम खास तौर पर ग्रामीण तथा कस्बा क्षेत्र की उन बेटियों के लिए एक सुनहरा अवसर है. जो आर्थिक और संसाधनों की कमी के कारण बड़े शहरों तक नहीं पहुंच पाती हैं. एंबीशन टेक्निकल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का यही प्रयास है की प्रतिभा को स्थानीय स्तर पर ही मंच तथा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए. ताकि बेटियां आत्मनिर्भर बन सके तथा अपने सपनों को साकार कर सके. मीडिया से बातचीत में संतोष चौधरी ने बताया है कि उनके संस्थान में न केवल तकनीकि शिक्षा तक सीमित है अपितु डेवलपमेंट तथा रोजगार परक प्रशिक्षण को भी प्राथमिकता देता है.

उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार वर्कशॉप तथा ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाते रहेंगे. जिससे जिले के युवाओं को नई सोच तथा नई दिशा आसानी से मिल पाए. स्थानीय लोगों तथा छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिल पा रहा है. आयोजन की घोषणा के बाद से ही रजिस्ट्रेशन को लेकर पूछताछ प्रारंभ हो चुकी है. लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन बस्ती जैसे जिलों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अब 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रहा यह बॉलीवुड तथा में मेकअप सेमिनार जिले के लिए एक ऐतिहासिक तथा प्रेरणादायक आयोजन साबित होने वाला है. जो न केवल मनोरंजन अपितु शिक्षा, प्रशिक्षण तथा आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनेगा.


