आज सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम तथा हर्ष उल्लास के साथ किया गया है. इस अवसर पर विद्यालय को तिरंगे, गुब्बारों तथा देशभक्ति से जुड़े बैनरो से आकर्षक रूप से सजाया गया. जिसमें पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति की भावना साफ झलक रही है.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने संपन्न कराया. ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया. जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी तथा स्टाफ ने अनुशासित होकर भाग लिया. राष्ट्रगान के दौरान वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में पूरा रंग गया. आज इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थी तक ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ, भाषण तथा नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सभी का मनमोहन लिया.

बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के वीर सपूतों के बलिदान, संविधान के महत्ता तथा भारत की एकता और अखंडता को प्रभावशाली ढंग से सजाया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए देशभक्ति नृत्य ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. वहीं छात्रों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका में स्वतंत्रता संग्राम तथा संविधान निर्माण की झलक देखने को हर किसी को मिली. जिसे उपस्थित अभिभावकों तथा अतिथियों ने खूब सराहा है. आज इस खास अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मोहिता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में प्रकाश डाला है उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बताया है कि गणतंत्र दिवस हमारे अधिकारों तथा कर्तव्य की याद दिलाती है. उन्होंने बच्चों से यह भी अपील किया है कि वह न केवल अच्छे विद्यार्थी बने अपितु एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश में विकास का योगदान दे.

विद्यार्थियों ने मोहा मन
मीडिया से बातचीत करने के दौरान प्रधानाचार्या मोहिता श्रीवास्तव ने बताया है कि हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता तथा न्याय का अधिकार देता है. हमें इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए. उन्होंने बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी तथा मेहनत के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है. विद्यालय के डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने भी इस अवसर पर बच्चों तथा शिक्षकों की सराहना करते हुए बताया है कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है.

उन्होंने कहा है कि सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं अपितु बच्चों में नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय प्रेम की भावना विकसित करना भी है. कार्यक्रम में अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रोत्साहित किया गया. अभिभावक ने भी विद्यालय द्वारा आयोजित इस शानदार कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा बच्चों की प्रतिभा को देखकर गर्व महसूस किया है. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह उमंग तथा देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला है. क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के इस भव्य आयोजन ने न केवल बच्चों अपितु उपस्थित सभी लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम तथा सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल कर दिया है. इस कार्यक्रम में आदर्श पाडेय, नीलम त्रिपाठी, सृष्टि शर्मा, रूबी जायसवाल, संध्या वर्मा, श्वेता मिश्रा, पूनम ,श्रीमती साक्षी पांडेय मौजूद रहे.


