आज पूरे देश में बसंत पंचमी के अवसर पर शुभ तथा उल्लासमय अवसर का माहौल है. आज का यह दिन पूरे देश के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है. आज हमारे विद्यालय के दोनों कैंपस में स्वामी विवेकानंद स्कूल तथा ज्ञानम किड्स में ज्ञान, विद्या, बुद्धि तथा कला की देवी मां सरस्वती की विधिवत आराधना, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया.
ज्ञान तथा संस्कार का उत्सव
आज स्वामी विवेकानंद स्कूल तथा ज्ञानम किड्स की डायरेक्टर श्वेता सिंह ने कहा है कि बसंत पंचमी का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है. आज यह पर्व हमें प्रकृति के नवजीवन, सकारात्मक, ऊर्जा तथा नई शुरुआत का संदेश देता है. मां सरस्वती हमें ज्ञान, अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की तरफ ले जाती है. उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को संस्कार, विवेक तथा सृजनशीलता से परिपूर्ण करता है. आज विद्यालय परिसर में भक्ति वातावरण, शांति तथा श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला है. आज से शुभ अवसर पर मां सरस्वती की आरती, पूजा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम अत्यंत विधिपूर्वक तथा श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ है.

शिक्षकगण छात्राएं तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य पूरे मनोयोग से इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए हैं. बच्चों के चेहरे पर भक्ति अनुशासन तथा आनंद का भाव देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हो गया. आज का दिन हमारे नन्हे बच्चों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा है. स्वामी विवेकानंद स्कूल तथा ज्ञानम किड्स के बच्चों ने पूरे अनुशासन तथा संस्कार के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. यह सब कुछ देखकर गर्व की अनुभूति हुई है कि हमारे विद्यार्थी न केवल शिक्षा में अग्रसर है अपितु भारतीय संस्कृति तथा परंपराओं को भी आत्मसात कर रहे हैं. यही हमारे विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

बसंत पंचमी पर दोनों कैंपस में हुआ भव्य कार्यक्रम
विद्यालय के डायरेक्टर श्वेता सिंह ने सभी बच्चों को सम्मानित किया तथा उन्हें संबोधित भी किया है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होता है शिक्षा सच्ची वही है, जो हमें अच्छा इंसान बनाना सिखाएं. जो हमें सत्य, करुणा, अनुशासन तथा परिश्रम के मार्ग पर चलना सिखाए. मां सरस्वती का आशीर्वाद हमें यही प्रेरणा देता है कि हम जीवन में सदैव, ज्ञान की खोज करते रहे. हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं अपितु बच्चों का सर्वांगीण विकास भी करना महत्वपूर्ण लक्ष्य है. हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे आत्मविश्वास, संस्कारी, जिम्मेदार तथा समाज के लिए उपयोगी नागरिक बने. ऐसे धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इससे उनमें श्रद्धा, एकाग्रता तथा सकारात्मक सोच का विकास से होता है.

आज इस पावन अवसर पर अपने समस्त शिक्षक, शिक्षाकाओ को हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिनके सहयोग से समर्पण तथा परिश्रम से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आज संपन्न हुआ है. इसके साथ-साथ ही मैं उन सभी अभिभावक का भी धन्यवाद करती हूं. जो निरंतर हमारे विद्यालय पर विश्वास करते हैं तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं. आज मां सरस्वती से हम सब मिलकर यही प्रार्थना करेंगे की विनम्रता तथा ज्ञान प्रदान करें. हम सभी ईमानदारी, मेहनत तथा अनुशासन के साथ हर दिन और लगातार आगे बढ़ते रहे. जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी. यदि हम निरंतर सीखते रहेंगे तथा अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलेंगे. मैं एक बार फिर आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मां सरस्वती की कृपा हम सभी पर बनी रहे तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल तथा ज्ञानम किड्स शिक्षा, संस्कार तथा संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करता रहे.


