आज बस्ती जिले में पहल फाउंडेशन के तत्वाधान में एक भव्य बॉलीवुड मेंकअप सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें सौंदर्य तथा मेकअप के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बना और प्रस्तुत हुआ. यह सेमिनार शहर के एक प्रतिष्ठित होटल के प्रांगण में आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी प्रोफेशनल तथा परीक्षार्थियों ने भाग लिया.
काजल चौधरी को मिला विशेष सम्मान
आज इस खास आयोजन में देश की जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस जारा खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही. उनके आगमन से कार्यक्रम का आकर्षक और भी बढ़ गया. सेमिनार के दौरान बॉलीवुड मेकअप की दुनिया की आधुनिक तकनीकी. नया ट्रेंड्स तथा फिल्म इंडस्ट्रीज में मेकअप के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा किया गया. जारा खान ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा है कि किसी भी कलाकार की स्क्रीन प्रेजेंस में मेकअप की भूमिका कितनी अहम होती है. आज इस कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण छड़ उस समय आया जब जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा बाजार की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट काजल चौधरी को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया.

काजल चौधरी जो की एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है. काजल मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संचालिका है. उनका पार्लर डुमरियागंज रोड थाने के सामने यादव मार्केट इटवा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर में स्थित है. इस क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जारा खान ने स्वयं काजल चौधरी को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की बड़ी सराहना की है. उन्होंने कहा है कि छोटे शहरों से निकालकर इस तरह की प्रतिभाओं का आगे आना यह दर्शाता है कि आज मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में असीम संभावनाएं हैं.
बॉलीवुड में कब सेमिनार बना प्रेरणा का मंच
काजल चौधरी ने अपने कठिन, परिश्रम, लगन तथा हुनर के दम पर न सिर्फ अपने पार्लर को एक पहचान दिलाई है अपितु कई बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित किया है. आज सम्मान प्राप्त करने के बाद काजल चौधरी ने मंच से अपने विचार साझा करते हुए बताया है कि यह सम्मान उनके लिए गर्व तथा प्रेरणा का विषय है. उन्होंने पहल फाउंडेशन तथा बॉलीवुड एक्ट्रेस जारा खान का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उनका सपना है कि वह अपने एकेडमी के माध्यम से ग्रामीण तथा कस्बा क्षेत्र की बेटियों को प्रोफेशनल मेकअप की ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाएं.

उन्होंने यह भी कहा है कि आज मेकअप आर्टिस्ट का कैरियर केवल पार्लर तक सीमित नहीं अपितु फैशन, फिल्म, मॉडलिंग तथा डिजिटल प्लेटफार्म तक फैला हुआ है. पहल फाउंडेशन के पदाधिकारी ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर से जोड़ना है. फाउंडेशन भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा. जिससे युवाओं को नए अवसर मिल पाएंगे. इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों तथा प्रतिभागियों ने भी काजल चौधरी की सफलता की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सेमिनार का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ तथा सभी प्रतिभागी इस आयोजन से प्रेरित होकर लौटे. यह आयोजन न सिर्फ बस्ती जनपद के लिए बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की ब्यूटी तथा मेकअप इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों के लिए एक ऐतिहासिक तथा प्रेरणादायक अवसर साबित हुआ है.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


