पूजा पांडेय को मिला राष्ट्रीय पहचान का सम्मान, बालीवुड संवाद

आज देश में सौंदर्य की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक आयोजन किया गया है. जिसमें संस्था की ओर से विशेष बॉलीवुड संवाद किया गया है. आज इस सेमिनार और संवाद समारोह में संस्था की संचालिका श्वेता तिवारी द्वारा किया गया है. जिसमें प्रदेश ही नहीं अपितु देश के विभिन्न हिस्सों से ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट को आमंत्रित किया गया. यह आयोजन न केवल सिखने तथा अनुभव साझा करने का मंच बना अपितु प्रतिभाओं को सम्मानित करने का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ है.

राजधानी लखनऊ में बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गांधीनगर स्थित पूजा ब्यूटी जोन की संचालिका पूजा पांडेय को विशेष आमंत्रण पर शामिल किया गया है. कई सालों से ब्यूटी ब्यूटी तथा मेकअप के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुकी. पूजा पांडेय को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण तथा प्रोफेशनल उपलब्धियां के लिए मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया है. यह सम्मान उनके लिए ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना हुआ है. इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री चाहत पांडेय विशेष रूप से अतिथि के रूप में मौजूद रही. अभिनेत्री चाहत पांडेय ने स्वयं पूजा पांडेय को क्राउन पहनाकर तथा अवार्ड भेटकर सम्मानित किया है.

बॉलीवुड हस्ती के हाथों सम्मान प्राप्त करना किसी भी प्रोफेशनल के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. पूजा पांडे के लिए यह पल बेहद भावुक तथा प्रेरणादायक रहा है. इस सेमिनार के दौरान बॉलीवुड मेकअप से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार रूप से चर्चा भी की गई है. मेकअप के नए ट्रेंड्स स्किन टोन के अनुसार तकनीकी ब्राइडल तथा पार्टी मेकअप में होने वाले बदलाव इसके साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्रीज में उपयोग होने वाले प्रोफेशनल टूल्स तथा प्रोडक्ट से की जानकारी भी दी गई है. विशेषज्ञो ने लाइव डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक मेंकअप तकनीक से रूबरू कराया है. जिससे अधिक से अधिक उपस्थित ब्यूटी एक्सपर्ट को सीखने का भरपूर अवसर मिला है.

उत्कृष्ट योगदान के लिए बधां तारीफ का पुल

पूजा पांडेय का ब्यूटी इंडस्ट्रीज में सफल संघर्ष, मेहनत तथा निरंतर सीखने के मिसाल रही है. गांधीनगर में स्थित पूजा ब्यूटी जोन सालों से आज अपने बेहतरीन मेकअप, स्किन केयर तथा ब्राइडल सर्विसेज के लिए जाना जाता है. पूजा पांडेय ने अपने हुनर तथा ग्राहकों के विश्वास के दम पर एक मजबूत पहचान बन चुकी है. यही वजह है कि उन्हें ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में आमंत्रित किया जाता है तथा सम्मानित भी किया जाता है. इस कड़ी में सम्मान प्राप्त करने के बाद पूजा पांडेय ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया है कि यह उपलब्धि उनके अकेले का नहीं है अपितु उन्हें सभी लोगों की है. जिन्होंने उनके सफर में विशेष रूप से उनके साथ दिया है उन्होंने मलिका-ए-अवध संस्था की संचालिका श्वेता तिवारी का विशेष आभार व्यक्त किया है. जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सेमिनार का हिस्सा बनाने का अवसर दिया है.

इसके साथ-साथ ही उन्होंने अभिनेत्री चाहत पांडेय का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिनके हाथों से यह सम्मान प्राप्त होना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण बन गया है. पूजा पांडेय ने अपने ग्राहकों, परिवार, दोस्त तथा शुभचिंतकों का भी दिल से आभार जताया है. उन्होंने आगे कहा है कि ग्राहकों का विश्वास तथा प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. जो उन्हें आगे बढ़ाने तथा बेहतर करने की प्रेरणा देता रहता है यह आयोजन न सिर्फ ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों के लिए ज्ञानवर्धक साबित रहा. अपितु नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला भी साबित हुआ है. पांडेय का सम्मान यह दर्शाता है की मेहनत, लगन तथा आत्मविश्वास के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता आसानी से हासिल की जा सकती है. राजधानी लखनऊ में आयोजित यह बॉलीवुड मेकअप सेमिनार निश्चित रूप से ब्यूटी तथा फैशन की दुनिया में एक यादगार आयोजन के रूप में याद किया जाएगा तथा पूजा पांडेय की यह उपलब्धि आने वाले समय में कई लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top