बस्ती की पहचान बनी छवि कसौधन, सफलता को मिला सम्मान

आज देश में पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो में विभिन्न जिले से आए हुए मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट तथा फैशन से जुड़े लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है. इस कार्यक्रम के दौरान फैशन शो, मेकअप प्रेजेंटेशन तथा अनुभव साझा करने का सत्र भी आयोजित किया गया है. जिसमें उपस्थित लोगों ने नई तकनीकी तथा ट्रेंड्स की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. इस कार्यक्रम का माहौल उत्साह तथा उमंग से चारों ओर छाया हुआ था. सम्मान समारोह के दौरान तालिया की गरगराहट तथा विजेताओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी.

पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो में मिला सम्मान

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पूर्वांचल ब्यूटी अवार्ड शो के द्वारा एक भव्य मेकअप सेमिनार का आयोजन हुआ है. यह एक सफल आयोजन सिद्ध हुआ है. आज इस कार्यक्रम में मेकअप इंडस्ट्रीज से जुड़ा हुआ हर प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया है. जिसमें अपने कार्य तथा मेहनत से इस क्षेत्र में अपना विशेष पहचान और कार्य किया हुआ है. इस अवसर पर बस्ती शहर की जानी-मानी आर्टिस्ट तथा छवि मेकओवर ब्यूटी पार्लर की संचालिका छवि कसौधन को अवार्ड देकर इस मंच पर सम्मानित किया गया है. आज आयोजन न केवल ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना अपितु युवा आर्टिस्ट तथा ब्यूटी प्रोफेशनल्स के लिए सीखने तथा आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ है.

आज इस मुख्य कार्यक्रम में मुंबई से पधारे हुए प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट तथा अभिनेता अनुराग आर्यवर्धन की विशेष गरिमामय उपस्थिति दर्ज हुई है. जिन्होंने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमामय को और भी चार चांद कर बना दिया. आज अनुराग आर्यवर्धन ने अपने संबोधन में कहा है कि आज के समय में ब्यूटी तथा फैशन इंडस्ट्रीज में असीम संभावनाएं हैं. यदि सही मार्गदर्शन निरंतर अभ्यास तथा आत्मविश्वास हो तो छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान आसानी से बनाई जा सकती है. उन्होंने छवि कसौधन सहित सभी सम्मानित प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के एक बड़ी कामना की है. छवि कसौधन को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य समर्पण तथा निरंतर प्रयास के लिए प्रदान किया गया है.

बस्ती शहर का नाम हुआ रोशन

सालों से बस्ती शहर में अपने ब्यूटी पार्लर छवि मेकओवर के माध्यम से वह महिलाओं को आधुनिक मेकअप, ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर तथा हेयर स्टाइलिंग जैसी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. उनकी मेहनत तथा कला ने उन्हें ग्राहकों के बीच एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है. आज इस अवार्ड प्राप्त करने के बाद छवि कसौधन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि यह सम्मान उनके लिए गर्व तथा प्रेरणा का महत्वपूर्ण पल है. उन्होंने आगे कहा है कि इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा है. लेकिन निरंतर मेहनत तथा सीखने की इच्छा ने उन्हें आगे बढ़ाया है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार ग्राहक को तथा शुभचिंतकों को समर्पित किया है. छवि कसौधन ने विशेष रूप से कार्यक्रम की आयोजक कविता श्रीवास्तव का आभार प्रकट किया है.

उन्होंने आगे कहा है की कविता श्रीवास्तव ने न केवल इस भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है. अपितु उन्हें जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों को एक ऐसा मंच दे दिया है जहां वह अपनी कला को प्रस्तुत कर सके तथा सम्मान प्राप्त आसानी से कर सके. उनके प्रयास ने ब्यूटी इंडस्ट्रीज को एकजुट करने का कार्य किया है. यह आयोजन बस्ती सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना हुआ है. अंत में यह कहा जा सकता है कि पूर्वांचल ब्यूटी अवार्ड शो ना केवल छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दी अपितु छोटे शहरों के कलाकारों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी दिया. छवि कसौधन को मिला यह सम्मान बस्ती शहर तथा छवि मेकओवर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. जो आने वाले समय में और भी युवाओं को इस क्षेत्र में बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top