स्नेहा वर्मा के नेतृत्व में पहल फाउंडेशन ने बेटियों को दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, करियर का अवसर

आज देश में महिलाओं तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पहल फाउंडेशन द्वारा आज एक सराहनीय तथा प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न रहा है. ब्लॉक रोड पर स्थित महारानी होटल सभागार में आयोजित एक भव्य मेकअप सेमिनार महिला स्वरोजगार अभियान को एक नई दिशा तथा मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से कनेक्ट करना उनमें आत्मविश्वास पैदा करना तथा उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करना रहा.

सेमिनार में हरियाणवी एक्ट्रेस जारा खान ने बढ़ाया हौसला

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पहल फाउंडेशन के संस्थापक स्नेहा वर्मा ने बताया है कि संस्था लगातार महिलाओं तथा बेटियों के सर्वीगीण के लिए प्रयासरत है. महिला स्वरोजगार अभियान के माध्यम से महिलाओं को ऐसा हुनर सिखाया जा रहा हैं जिसमें वह आत्मनिर्भर बन सके तथा समाज में अपनी अलग पहचान बना सके. इसी कड़ी में मेकअप जैसे रोजगारोंन्मुखी क्षेत्र को चुना गया जिसमें आज के समय में अपार संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं. आज इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्रीज की प्रसिद्ध अभिनेत्री जारा खान की गरिमामय उपस्थिति रही. अभिनेत्री जारा खान ने कार्यक्रम में पहुंचकर न केवल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया है अपितु महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित भी किया है.

उन्होंने अपने संबोधन में बताया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है जरूरत तो बस सही मार्गदर्शन तथा अवसर का है. आज इस खास कार्यक्रम के दौरान 100 लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है. जिन्होंने मेकअप सौंदर्य फैशन तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. सम्मान पाकर प्रतिभागियों के चेहरे पर आत्मविश्वास तथा खुशी साफ और स्पष्ट तरह से झलक रही थी. सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और भी गरिमय बना दिया है. इसके साथ-साथ ही इस आयोजन में 50 बेटियों को मॉडलिंग के क्षेत्र में उतरने की पहल की गई है. इन बेटियों को रैंप वॉक, आत्म प्रस्तुति, व्यक्तित्व, विकास तथा फैशन इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी गई है. यह पहल उन बेटियों के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ है जो मॉडलिंग तथा फैशन की दुनिया में अपना कैरियर बनाना चाहती है और सपने को साकार करना चाहती है. लेकिन संसाधनों तथा मार्गदर्शन के अभाव में पीछे भी रह जाती हैं.

पहल फाउंडेशन का सफल आयोजन

स्नेहा वर्मा ने बताया है कि मेकअप सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों द्वारा मेकअप तकनीकी, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप, प्रोफेशनल मेकअप टूल्स तथा मार्केटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स और राय साझा किया गया है. प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी तथा ज्ञानवर्धक भी बताया है. कई महिलाओं ने बताया है कि इस सेमिनार के बाद वह आत्मविश्वास के साथ अपने रोजगार को प्रारंभ आसानी से कर पाएंगी. इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की भी उपस्थिति दर्ज हुई है. जिनमें समाज सेवी, शिक्षा, तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़े विशेषज्ञ तथा स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए हैं. सभी अतिथियों ने पहल फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए इस महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है.

आज इस कार्यक्रम समापन के दौरान पहल फाउंडेशन की संस्थापक स्नेहा वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, परीक्षकों, आयोजकों तथा सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने आगे कहा है कि इस कार्यक्रम की सफलता सभी के सहयोग तथा विश्वास का भी परिणाम है आगे भी पहल फाउंडेशन इसी तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. उन्होंने आगे यह भी कहा है कि संस्था का लक्ष्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं अपितु महिलाओं को आर्थिक सामाजिक तथा मानसिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वह समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सके. यह कार्यक्रम न केवल एक सेमिनार था अपितु महिलाओं के सपनों का उड़ान देने का एक मजबूत मंच भी साबित हुआ है यह भी कहा जा सकता है कि पहल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह मेकअप सेमिनार महिला स्वरोजगार अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण तथा प्रेरणादायक कदम रहा. जिसने कई बेटियों तथा महिलाओं के भविष्य को नई रोशनी दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top