आज देश में मॉडलिंग की दुनिया में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हर बेटी बना रही है. यह आयोजन मीडिया तथा जनप्रतिनिधियों के बीच में उत्साह पूर्वक सराहा गया है. आज लोगों ने इस मंच पर बेटियों को बधाई तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह है कि यदि किसी में कड़ी मेहनत, लगन तथा रचनात्मक दृष्टिकोण है तो उसे अवसर हर क्षेत्र में आसानी से मिल सकता है.
मोनिका चौधरी को मिला ब्यूटी आफ अयोध्या अवार्ड
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रहने वाली मोनिका चौधरी को लखनऊ में बुलाकर सम्मानित किया गया है. यह कार्यक्रम युवाओं तथा कला प्रेमियों के लिए बेहद यादगार साबित हुआ है. लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश की जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मि गुप्ता तथा टीवी अभिनेत्री स्नेहाउल्लाह ने युवा मॉडल और प्रतिभाशाली कलाकार मोनिका चौधरी को दो बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. आज इस अवसर पर मोनिका चौधरी को ब्यूटी आफ अयोध्या अवार्ड 2025 तथा बेस्ट क्रिएटिविटी अवार्ड प्रदान किया गया है. मोनिका चौधरी ने बताया है कि शिक्षा तथा यात्रा भी किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है. उन्होंने अपने इंटरमीडिएट की पढ़ाई बहराइच सिटी के सिटी मोंटेसरी स्कूल से पूरी की तथा उसके बाद ग्रेजुएशन राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय फैजाबाद से हासिल की.

पढ़ाई के दौरान ही मोनिका ने पीसीएस प्रशासनिक सेवा की तैयारी भी की है. जिससे उनके समर्पण तथा मेहनत की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. जब अवसर मिला मॉडलिंग तथा फैशन के क्षेत्र में तो उन्होंने इसे पूरी लगन तथा उत्साह के साथ अपनाया है. आज यह कार्यक्रम का आयोजन मलिका-ए-अवध श्वेता तिवारी द्वारा किया गया है. श्वेता तिवारी ने मंच पर उपस्थित दर्शकों का जोरदार स्वागत किया है तथा पूरे कार्यक्रम को खूबसूरती तथा पेशेवर अंदाज में संचालित किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य न केवल प्रतिभा की पहचान करना है अपितु समाज में सकारात्मक तथा प्रेरणादायक संदेश फैलाना भी है. इस कड़ी में लखनऊ में मोनिका चौधरी को मिला यह दोहरा सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान तथा रचनात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक है. ब्यूटी तथा मॉडलिंग के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए अपितु पूरे क्षेत्र की युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुकी है. बॉलीवुड तथा टीवी कलाकारों द्वारा दी गई यह मान्यता यह दर्शाती है कि स्थानीय प्रतिभा भी सही अवसर तथा मेहनत के साथ राष्ट्रीय मंच पर चमक सकती हैं.

बेस्ट क्रिएटिविटी अवार्ड से भी हुई सम्मानित
आज इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मि गुप्ता का आगमन, जरा सी उपस्थिति तथा मुस्कान ने पूरे कार्यक्रम स्थल को जीवंत कर दिया. रश्मि गुप्ता ने मोनिका चौधरी को मंच पर बुलाया तथा उनके मॉडलिंग तथा ब्यूटी फैशन क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए ब्यूटी ऑफ अयोध्या अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है. इस अवसर पर मोनिका ने बताया है कि यह मेरे लिए अत्यंत गर्व तथा सम्मान का समय महसूस हो रहा है कि मुझे रश्मि गुप्ता जी जैसी प्रेरणादायक व्यक्तित्व से यह अवार्ड प्राप्त हुआ है. मैं हमेशा से यही मानती रही हूं कि ब्यूटी सौंदर्या तथा मॉडलिंग केवल बाहरी सुंदरता ही नहीं अपितु आत्मविश्वास तथा खुद पर विश्वास बढ़ाने का एक बड़ा और आसान माध्यम है. मैं अपने अनुभव तथा प्रशिक्षण के जरिए नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का प्रयास करती रहूंगी.

अब इसके बाद कार्यक्रम में टीवी अभिनेत्री स्नेहाउल्लाह ने मोनिका को बेस्ट क्रिएटिविटी अवार्ड से सम्मानित किया है इस अवार्ड के माध्यम से उनके रचनात्मक दृष्टिकोण फैशन सेंस तथा व्यक्तिगत स्टाइल के लिए उन्हें मान्यता दी गई. स्नेहाल्लाह ने मंच पर मोनिका की तारीफ करते हुए बताया है कि युवा पीढ़ी में जोश तथा मेहनत हो तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल आसानी से की जा सकती है. मोनिका चौधरी के इस दोहरे सम्मान पर लखनऊ में उपस्थित सभी दर्शकों तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश दिया है. उनके जीवन तथा करियर की कहानी यह स्पष्ट करती है कि शिक्षा, समर्पण तथा सही अवसर मिलने पर कोई भी युवा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकता है. इस कार्यक्रम के दौरान मोनिका ने अपने स्टाइल तथा रचनात्मकता के विभिन्न पहलुओं का भव्य प्रदर्शन किया है. उन्होंने आगे कहा है कि उनका उद्देश्य केवल मॉडलिंग में सफलता हासिल करना ही नहीं अपितु युवाओं को फैशन ब्यूटी तथा आत्मविश्वास के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निकालने में मदद करना भी है.


