आज देश में फैशन तथा सौंदर्य जगत को नई पहचान देने के लिए पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो के अंतर्गत मेकअप सेमिनार का एक भव्य आयोजन किया गया है. जिसमें आयोजन न केवल ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए ज्ञानवर्धक रहा अपितु महिलाओं तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करने वाला कार्यक्रम सिद्ध हुआ है. इस विशेष अवसर पर उत्कृष्ट कार्य अनुभव तथा सौंदर्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है.
पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो का भव्य आयोजन
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले हर्रैया से यूनीक ब्यूटी पार्लर एंड सैलून की पालनहार सुधा शुक्ला को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है. इस सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मुंबई के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट और एक्टर अनुराग आवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही. उन्होंने अपने कर कमल से सुधा शुक्ला को सम्मानित किया है अनुराग आवर्धन ने अपने संबोधन में सुधा शुक्ला से कहा है कि आज मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं रही अपितु यह एक मजबूत करियर विकल्प बन चुका है. उन्होंने महिलाओं से अपने हुनर पर विश्वास रखने तथा लगातार सीखने रहने की प्रेरणा दी है.

इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन तथा संपूर्ण आयोजन बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट कविता श्रीवास्तव द्वारा किया गया है. कविता श्रीवास्तव ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा है की मेहनत, अनुशासन तथा लगन से कोई भी बेटी इस क्षेत्र में ऊंचाइयों तक हर स्तर से पहुंच सकती है. उन्होंने सुधा शुक्ला से कहा है कि इस तरह के सेमिनार नई प्रतिभाओं को सही दिशा तथा मंच प्रदान करता है. मेकअप सेमिनार के दौरान आधुनिक तकनीकी, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप, फैशन, ट्रेंड्स तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में करियर की संभावनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ है. विशेषज्ञो द्वारा लाइव डेमो तथा उपयोगी टिप्स भी दिया गया है. जिसमें प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ है. बड़ी संख्या में युवतियों तथा महिलाओं ने इस सेमिनार में भाग भी लिया है तथा इसे बेहद लाभकारी भी बताया है.

अनुराग आवर्धन रहे मुख्य अतिथि
सुधा शुक्ला ने प्रेस वार्ता के समय बताया है कि इस अवसर पर सम्मान मिलने पर कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला है. सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने विचार भी व्यक्त किए हैं. पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो के मंच से मिला यह सम्मान मेरे लिए गर्व तथा प्रेरणा का विषय और छड़ महसूस हो रहा है. मैं मुख्य अतिथि अनुराग आवर्धन का कार्यक्रम आयोजक कविता श्रीवास्तव का और पूरी टीम का हृदय से मैं आभार व्यक्त करती हूं. उन्होंने आगे यह भी बताया है कि यह सम्मान उन्हें अपने कार्य तथा बेहतर करने और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करेगा. इस कार्यक्रम में कई बेटियों को उनके हुनर मेहनत तथा उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया है. इन बेटियों के चेहरे पर आत्मविश्वास तथा खुशी स्पष्ट और साफ झलक रही थी.

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें यह एहसास दिलाना था कि वह किसी से कम नहीं है तथा अपने सपनों को आसानी से पूरा कर सकती है. पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो के इस मेकअप सेमिनार ने यह पैगाम दिया है कि यदि सही मार्ग तथा मंच मिले तो महिलाएं तथा बेटियां किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती है. उपस्थित अतिथियों तथा प्रतिभागियों ने इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की और इसे बेहद सफल बताया है. आज इस कार्यक्रम के अंत में भविष्य में भी ऐसे सेमिनार और अवार्ड शो आयोजित करने का आगाज किया गया हैं. जिसमें ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़ी हर तरीके से नई-नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का आसानी से अवसर मिल सके. यह आयोजन सौंदर्य जगत में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


