रंजीवन ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट ने छात्रों के भविष्य को बनाया और मजबूत, नई सौगात

आज नए साल के शुभ अवसर पर युवाओं तथा विद्यार्थियों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. जिसमें शहर के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नया साल महा बंपर ऑफर की घोषणा की गई है जिसके अंतर्गत संस्थान के सभी कोर्सेज पर 50% की भारी छूट दी जा रही है. यह ऑफर उन सभी लोगों के लिए है. जो अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं तथा अपने करियर को मजबूत बनाना चाहते हैं.

हर कोर्स पर 50% छूट और जॉब की गारंटी

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्थित रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को काफी राहत दिया है. संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह विशेष ऑफर केवल जनवरी माह के लिए मान्य है. नए साल का प्रारंभ को सकारात्मक तथा लाभकारी बनाने के उद्देश्य यह योजना प्रारंभ की गई है. जिसमें अधिक से अधिक युवा महिलाएं तथा विद्यार्थी इसका लाभ आसानी से उठा सके. इस महाबंपर ऑफर के अंतर्गत संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न लोकप्रिय तथा रोजगारोंन्मुखी कोर्सेज को शामिल किया गया है. इनमें से प्रमुख रूप से कंप्यूटर कोर्स, मेहंदी कोर्स, सोशल मीडिया कोर्स, योगा डांस तथा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स को शामिल किया गया है. इन सभी कोर्सेज पर 50% की अधिक से अधिक छूट दी जा रही है. जिससे प्रशिक्षण अब पहले की तुलना में और भी सुलभ हो गया है.

कंप्यूटर कोर्सेज के अंतर्गत बेसिक से लेकर एडवांस्ड स्तर तक की ट्रेनिंग दी जाएगी. जो आज के डिजिटल युग में बेहद आवश्यक मानी जाती है. वही मेहंदी कोर्स से खास तौर पर महिलाओं के लिए रोजगार का एक बेहतरीन माध्यम बनता जा रहा है. सोशल मीडिया कोर्सेज में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की पूरी से पूरी अधिक जानकारी दी जाएगी. जिसमें युवा ऑनलाइन क्षेत्र में अपना करियर आसानी से बना सकता है. इस दौरान योग तथा डांस कोर्स न केवल शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है. आजकल यह भी रोजगार के अच्छे विकल्प के रूप में उभर रहा है. इसके साथ-साथ इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स छात्रों तथा युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है. जो अपनी संवाद क्षमता को बेहतर बनाकर नौकरी के बेहतर अवसर पाना चाहते हैं.

संस्थान का नया साल विशेष ऑफर

इस संस्थान की सबसे बड़ी खासियत इसकी गारंटीड जॉब प्लेसमेंट सुविधा है. प्रबंधन का दावा है कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हंड्रेड परसेंट जांब की गारंटी दी जाती है. कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को उनके कौशल के हिसाब से रोजगार से कनेक्ट किया जाता है. जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके. संस्थान के निदेशक हर्षित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि नए साल के मौके पर यह ऑफर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है उनका मानना है कि आज के समय में केवल डिग्री नहीं अपितु स्किल की आवश्यकता है. संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देना तथा उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है.

उन्होंने यह भी बताया है कि सीमित समय के लिए चल रहे इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द पंजीकरण करवा लें. जनवरी महीने के बाद यह ऑफर समाप्त हो जाएगा. इसलिए समय रहते दाखिला लेना लाभकारी रहेगा. आज इस नए साल के इस महा बंपर ऑफर को लेकर युवाओं तथा अभिभावकों में खास उत्साह भी देखा जा रहा है. कई विद्यार्थी ने इसे अपने करियर के लिए एक सुनहरा अवसर बताया है. कम शुल्क में बेहतर प्रशिक्षण तथा जॉब की गारंटी ने इस योजना को और भी आकर्षक बना दिया है. अब कुल मिलाकर नए साल पर प्रारंभ किया गया है यह महा बंपर ऑफर उन सभी लोगों के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है. जो अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं. संस्थान की यह पहल न केवल रोजगार को बढ़ावा दे रही है अपितु समाज में कौशल विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top