आज सौंदर्य तथा फैशन की दुनिया से जुड़ा एक भव्य आयोजन देखने को मिला है. जिसमें पहल फाउंडेशन के तत्वाधान में एक विशेष मेकअप सेमिनार और ब्राइडल कंपटीशन का आयोजन किया गया. आज इस कार्यक्रम में बस्ती सहित आसपास के जिलों से कई प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट ने भाग लिया है. कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की शानदार प्रस्तुति रही. जिन्होंने अपने हुनर से सभी को प्रभावित किया है.
मेकअप सेमिनार में हरियाणवी एक्टर से मिला सम्मान
आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लंदन हाउस सैलून की ओनर दिव्या वर्मा का बस्ती में आगमन हुआ है. प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट दिव्या वर्मा ने मेकअप सेमिनार के अंतर्गत आयोजित ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में भाग लिया उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया. ब्राइडल लुक, आधुनिक ट्रेंड तथा पारंपरिक भारतीय सौंदर्य का बेहतरीन संगम रहा. उनकी तकनीकी, रंगों का चयन तथा फिनिशिंग इतनी प्रभावशाली रही कि जजो तथा दर्शकों ने उनकी जमकर सराहना की है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मेकअप आर्टिस्ट को एक मंच प्रदान करना था अपितु युवाओं को स्वरोजगार ,आत्मनिर्भरता तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में करियर के संभावनाओं के प्रति जागरूक करना पहली प्राथमिकता थी. पहल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सेमिनार में मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर तथा ब्राइडल ट्रेंड्स पर विस्तृत चर्चा हुई है.

दिव्या वर्मा ने कहा है कि इस प्रकार बदलते समय के साथ मेकअप इंडस्ट्री में नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं. ब्राइडल कंपटीशन के समापन के दौरान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्रीज की जानी-मानी अभिनेत्री जारा खान की मौजूदगी रही उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दिया है. जब दिव्या वर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच पर बुलाया गया तब तालियां की गूंज से पूरा सभागार भर उठा. अभिनेत्री जारा खान ने दिव्या वर्मा को अवार्ड प्रदान करते हुए उनके हुनर, मेहनत तथा समर्पण को खुले दिल से प्रशंसा व्यक्त की है. अवार्ड प्राप्त करते समय दिव्या वर्मा ने बताया है कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का छड़ है उन्होंने आगे भी कहा अपने करियर की प्रारंभ छोटे स्तर से की थी. लेकिन निरंतर मेहनत, अभ्यास तथा ग्राहको के विश्वास ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है उन्होंने पहल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है जिसने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर दिया है.

पहल फाउंडेशन का जाताया आभार
मीडिया से बातचीत करने के दौरान दिव्या वर्मा ने यह भी बताया है कि इनका यह सपना है कि शहरों की लड़कियां तथा महिलाएं भी बड़े शहरों की तरह प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर आत्मनिर्भर आवश्यक रूप से बने. लंदन हाउस सैलून के माध्यम से वह लगातार कई बेटियों को मेकअप तथा ब्यूटी से जुड़े कोर्सेज में ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी कर रही है. इस कार्यक्रम में मौजूद अन्य मेकअप आर्टिस्ट तथा प्रतिभागियों ने भी दिव्या वर्मा से प्रेरणा लेने की बात कही. सभी ने उनके कार्य को सराहा तथा भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई है.

इस आयोजन के अंत में पहल फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के सेमिनार आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिल सके. दिव्या वर्मा ने इस मेकअप सेमिनार से यह साबित कर दिया है कि बस्ती जैसे शहरों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट आज न केवल अपने लिए पहचान बना रहे हैं अपितु अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है. यह आयोजन ब्यूटी इंडस्ट्रीज तथा स्थानीय हुनर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है. इस अवसर पर दिव्या वर्मा ने अपनी पूरी टीम को इस सफलता के लिए लख-लख बधाइयां दी तथा उन्होंने कहा है की टीम के सहयोग तथा मेहनत से ही यह उपलब्धि संभव हो पाया है यह सम्मान पूरे गोरखपुर और बस्ती के लिए गौरव की बात है. इस सफल आयोजन और सहयोग के लिए स्नेहा वर्मा के प्रति आभार भी व्यक्त किया है.



