साधना जायसवाल को अयोध्या मंच पर मिला सम्मान, जताया आभार

आज पूरे देश में बेटियां आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य आयोजन तथा मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने इस खास कार्यक्रम में भाग लिया है. कार्यक्रम का उद्देश्य और महिलाओं को प्रोत्साहित करना था. जिन्होंने अपने हुनर, मेहनत तथा लगन से समाज में एक नई पहचान बनाई है. इसी क्रम में उनके उत्कृष्ट कार्य प्रशिक्षण सेवाओं तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों के लिए चुना गया है.

अयोध्या धाम में मिला सम्मान, हृदय गदगद

आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम जिले में प्रीति शर्मा द्वारा आयोजित मेकअप सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न रहा. आज इसी क्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही साधना जायसवाल संचालिका सिमरन ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व तथा सम्मान से भरा रहा. उन्हें पावर नगरी अयोध्या धाम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान देश की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सोनिया रांका द्वारा प्रदान किया गया है. जिसने इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बना दिया है. सिमरन ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर आज न केवल एक ब्यूटी पार्लर है

अपितु यह महिलाओं के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी बन चुका है. यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर उनके युवातियां तथा महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी है तथा आत्मनिर्भर बन रही है साधना जायसवाल ने सीमित संसाधनों के साथ शुरुआत की. लेकिन उनके आत्मविश्वास तथा निरंतर प्रयास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. इस सम्मान समारोह के दौरान मंच पर बोलते हुए सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सोनिया रांका ने साधना जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि आज ब्यूटी इंडस्ट्रीज में ऐसे प्रशिक्षित लोगों की बहुत आवश्यकता है. जो ना केवल हुनर सिखाए, अपितु महिलाओं में आत्मविश्वास भी जन्म करने का माध्यम बने. साधना जायसवाल इस दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है.

हुनर तथा मेहनत की पहचान

साधना जायसवाल मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा है कि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों तथा प्रतिभागियों ने भी मेरी सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर कई प्रतिभागियों ने बताया है कि साधना के मार्गदर्शन से उन्हें न केवल ब्यूटी तकनीके सिखी अपितु जीवन में आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच भी विकसित की है. सिमरन ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर आने वाले समय में और भी आधुनिक कोर्स वर्कशॉप तथा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करने की योजना की तैयारी कर रहा है. जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो सके उनका सपना है कि प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बने.

आज इसी कड़ी में अयोध्या धाम में मिला यह सम्मान न केवल मेरे लिए है अपितु बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. यह साबित हो रहा है की मेहनत लगन तथा सही दिशा में किए गए प्रयास किसी भी व्यक्ति को ऊंचाई तक पहुंचा सकता हैं. आज अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है तथा उनका यह सम्मान भविष्य में और भी नई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगा. प्रीति शर्मा ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों का गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं के साथ स्वागत किया है उन्होंने कहा है कि हमारा लक्ष्य है हर बेटी आत्मनिर्भर बने, हर बेटी शिक्षित बने, हर बेटी संघर्ष करें और संगठित होकर आपस में आगे बढ़े. इसी क्रम में गुरुजनों का माता-पिता और जो हर कदम पर जो लोग समझते हैं और ज्ञान भी देते हैं इन सभी का जब आदर करेंगे तो निश्चित रूप से आप आगे बढ़ेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top