आज देश में शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं अपितु जीवन की दिशा देने वाली सबसे मजबूत नींव मानी जाती है आज हम शिक्षा पर जोर देते हैं तो हम सिर्फ ज्ञान ही नहीं अपितु सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास तथा बेहतर भविष्य का भी निर्माण करते हैं हर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यही समाज की असली प्रगति है आज पूरी दुनिया में शिक्षा ही वह शक्ति है जो गरीबी, अज्ञानता तथा असमानता को नष्ट कर सकती है.
ऐतिहासिक रहा 16वां स्थापना दिवस समारोह
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कर्मा देवी ग्रुप में 16वां स्थापना दिवस समारोह दिन गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुआ है इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल करके हुआ है इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सिंदूर मिशन, शक्ति बीज, कास्ट ऑफ़ केरलेसनेस तथा रागा फेम जैसे आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, संस्कृति जिम्मेदारी तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण इस मंच के द्वारा पूरे देश को संदेश दिया गया है. इस कड़ी में खास कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान रहे उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए ईमानदारी मेहनत तथा साफ नियत का नियमित अभ्यास करना अति आवश्यक है.

आगे उन्होंने सभी विद्यार्थियों को और युवाओं को सकारात्मक सोच तथा दृढ़ संकल्प अपने की सलाह दी है इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया है इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत शाल और स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया गया है. इस विशेष कार्यक्रम में बस्ती डीएम कृतिका ज्योत्सना के साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे. आज इस खास आयोजन में समूह के अध्यक्ष ओ एन सिंह ने बताया है कि 16 सालों की यात्रा में संस्थान ने शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में लगातार प्रयासरत है. इस समारोह की संयोजित संचालन डीन अकादमिक आदित्य विक्रम सिंह ने सफलता पूर्वक किया है कार्यक्रम के अंत में मुख्य सूचना अधिकारी युजवेंद्र विक्रम सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ है.

शहर में शिक्षा पर जोर देने की मुहिम तेज
विद्यालय की हेड एंड मैनेजिंग डायरेक्टर अंशु सिंह गौतम ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि आज के कार्यक्रम में बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मक तथा अनुशासन देखने योग्य रहा है उनका कहना है कि सही माहौल तथा मार्गदर्शन मिलने पर सिर्फ हमारे विद्यालय के विद्यार्थी ही नहीं अपितु हर क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं. शिक्षा केवल पढ़ाई लिखाई का साधन ही नहीं है अपितु यह इंसान के संपूर्ण विकास की बुनियाद भी है जब हम शिक्षा पर जोर देने की बात करते हैं तब हम एक ऐसे भविष्य का कल्पना करते हैं जहां पर हर बच्चा ज्ञान, कौशल तथा मूल्य से संपन्न होकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका आसानी से निभा सके. शिक्षा इंसान को सही गलत की पहचान आसानी से करती है उसके भीतर आत्मविश्वास पैदा करती तथा उसे अपने सपनों को साकार करने की एक महाशक्ति प्रदान करती है यही कारण है कि किसी भी देश की प्रगति उसके शिक्षा स्तर से ही नापी जाती है. उन्होंने आगे बताया है कि आज के समय में शिक्षा का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ चुका है

बदलती तकनीकी, नए-नए रोजगार तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा ने यह पूर्ण रूप से स्पष्ट कर दिया है की पढ़ाई में मजबूती तथा कौशल में निपुणता बहुत ही जरूरी है इसलिए हमें केवल स्कूल में पढ़ाई को बढ़ावा देने की ही नहीं अपितु बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान, रचनात्मक सोच तथा नैतिक मूल्यों के साथ-साथ तैयार करने की भी आज आवश्यकता है. अंतिम बात रखते हुए उन्होंने कहा है कि शिक्षा वह चाबी है जो जीवन के अनगिनत दरवाजे को खोल सकती है यह केवल नौकरी दिलाने का साधन नहीं अपितु एक बेहतर इंसान बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसलिए समय की मांग है कि हम सभी मिलकर शिक्षा पर जोर दे ताकि हमारा समाज ज्ञानवान, जागरूक तथा प्रगतिशील बन सके. जब हर बच्चा शिक्षित होगा तभी हमारा देश सच के रास्ते पर आगे बढ़ेगा.


