यूपी के इस जिले में चाय प्रेमियों के लिए खुशखबरी

देश में चाय का हर कोई दीवाना है यह खबर चाय प्रेमियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है जहां पर अनोखे तथा लाजवाब चाय फ्लेवर के लिए तीव्र गति से मशहूर हो रहा है जहां पर हर कप में मिलता है एक नया अनुभव तथा असली स्वाद का आनंद। चाय प्रेमियों के लिए अब यह जगह बिल्कुल तेजी से पहली पसंद बन चुका है. अपनी खास चाय बनाने की कला तथा नए-नए फ्लेवर की वजह से आज स्थानीय स्तर पर चर्चा में बन चुका है.

बस्ती शहर में चाय का ऐसा फ्लेवर जो दिल को छू ले

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ेवन पर स्थित बीटेक चायवाला कैफे एंड रेस्टोरेंट के तीन बिजनेस पार्टनर अनूप तिवारी अंकित सिंह और अभिषेक सिंह ने बताया है कि अब एक ही जगह पर चाय के ऐसे फ्लेवर मिल रहे हैं जिन्हें चख कर हर कोई व्यक्ति कह उठता है वाह! यही है असली टेस्ट यही जगह है बस्ती शहर का मशहूर बीटेक चाय वाला! जिन्होंने तकनीकी के साथ-साथ एक अलग पहचान बनाने का सपना साकार किया है आज अपने इस रेस्टोरेंट के जरिए न सिर्फ युवाओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं अपितु पारंपरिक चाय को एक नए रूप में भी परोस रहे हैं चाय सिर्फ एक पेय नहीं है अपितु लोगों को कनेक्ट करने का माध्यम है यही सोच उन्हें लगातार प्रोत्साहित करती है कि वह नए-नए स्वाद तथा ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव दे पाए.

इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां मिलने वाली चाय की अनोखी तथा लाजवाब वैरायटी शहर में शायद ही कोई दूसरी दुकान होगी जहां इतने अलग-अलग स्वाद के ही एक ही छत के नीचे उपलब्ध है यहां पर स्पेशल चाय में कई किस्म शामिल है. केसर इलायची टी जिसमें केसर की महक तथा इलायची का मुलायम स्वाद हर घूंट में महसूस होता है, रोज टी गुलाब की खुशबू से भरपूर यह चाय खासतौर पर युवाओं तथा महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता है, वनीला टी एक मॉडर्न टच वाली चाय जिसका स्मूथ टेस्ट पहली ही बार में हर किसी को पसंद आ जाता है, अदरक इलायची टी पारंपरिक भारतीय स्वाद वाली यह चाय आमतौर पर हर मौसम में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है, प्योर अदरक स्पेशल अदरक टी अब वर्तमान समय में ठंड के दिनों में इसका स्वाद तथा सुगंध मन को गर्माहट पहुंचती है, ग्रीन टी फिटनेस प्रेमियों के लिए एक हेल्थी और मजबूत विकल्प है, लेमन टी खट्टे मीठे स्वाद वाली चाय जो मूड को पूर्ण रूप से और मन के अंदर को फ्रेश कर देती है, तुलसी अदरक टी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली इस प्रकार का चाय आजकल खास लोकप्रिय बन चुका है, ब्लैक टी स्ट्रांन्ग स्वाद पसंद करने वालों के लिए हर व्यक्ति के लिए परफेक्ट चॉइस बन चुका है.

मेरी सबसे बड़ी ताकत ग्राहकों का भरोसा

बीटेक चायवाला कैफे एंड रेस्टोरेंट के तीन बिजनेस पार्टनर अनूप तिवारी अंकित सिंह और अभिषेक सिंह ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि इन सभी फ्लेवर में सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इन्हें ताजी सामग्री तथा खास विधि से भी तैयार किया जाता है जिससे हर कप का स्वाद बिल्कुल अलग तथा यादगार बन जाता है. चाय का मटेरियल ऑर्गेनिक तथा ड्राई फ्रूट बेस पर तैयार किया जाता है. इस रेस्टोरेंट की लोकप्रियता सिर्फ चाय तक ही सीमित नहीं है यहां का माहौल भी ग्राहकों के दिल को टच करता है साफ सुथरा वातावरण, हल्का-फुल्का संगीत धुन, आकर्षक सीटिंग अरेंजमेंट तथा इसे युवाओं से मिलने जुलने की पसंदीदा जगह में तब्दील हो चुकी है वहीं परिवार के लिए यह रेस्टोरेंट एक शांत तथा सुखद अनुभव भी प्रदान करता है जहां पर वह बैठकर स्वादिष्ट चाय के साथ अपनी बातें भी साझा कर सकते हैं.

यह रेस्टोरेंट कम समय में ही लोगों के बीच खास बनकर उभर चुका है यहां पर अक्सर छात्राएं, नौकरीपेशा, सरकारी कर्मचारी, विद्यालय डिपार्मेंट, प्रशासनिक लोग तथा बुजुर्ग तक को चाय का आनंद लेने के लिए यहां पर आते हैं हर उम्र के लोग चाय पसंद भी करते हैं बस फर्क सिर्फ स्वाद का है हम कोशिश करते हैं कि हर ग्राहक के स्वाद के अनुरूप के चाय तैयार किया जाए. यह कहानी उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत है जो मेहनत तथा लगन से अपना सपना पूरा भी करना चाहते हैं तकनीकी शिक्षा के बावजूद और इन्होंने चाय को अपने करियर का माध्यम चुना तथा आज इसी क्षेत्र में एक सफल उद्यमी बनकर उभर रहे हैं इनकी सोच साफ है काम कोई भी छोटा नहीं होता बस नियत तथा मेहनत साफ और बड़ी होनी चाहिए यह सोच और मेहनत ही है जिसने इस बीटेक चाय वाला कैफे एंड रेस्टोरेंट को शहर की एक नई पहचान के रूप में बना दिया है वह आगे भी और भी नए फ्लेवर से तथा फूड आइटम्स जोड़ने की योजना भी बना रहे हैं ताकि ग्राहक हर बार कुछ नया अनुभव कर पाए. आज इन ग्राहकों के भरोसे तथा प्यार ने इस रेस्टोरेंट को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top