आज देश में हर राज्यों और हर जिलों में अब एक और नाम तेजी से उभर रहा है जिनका मेहनत लगन तथा नवाचार ने इस रेस्टोरेंट को थोड़े ही समय में बड़ी लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है दोनों लोग मिलकर ना केवल रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं अपितु ग्राहकों को एक यादगार अनुभव देने के लिए हर दिन नए-नए प्रयोग यहां पर होते रहते हैं.
अब बस्ती शहर को मिला नया स्वाद
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गांधीनगर में स्थित महफिल फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट के बिजनेस पार्टनर ईश्वर मोदी और योगेश त्रिपाठी ने बताया है कि इसका माहौल बेहद सुकून भरा तथा आकर्षक है. जैसे ही कोई ग्राहक अंदर प्रवेश करता है तब हल्की सी सुरीली संगीतधुन तथा खूबसूरत लाइट का संयोजन से स्वागत होता है इंटीरियर में आधुनिकता के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय कला का मेल दिखाई भी देता है जो इसे और भी खास और यादगार बना देता है ईश्वर मोदी ने कहा है कि हमने कोशिश भी की है ग्राहक यहां केवल खाना खाने ना आए अपितु एक अनुभव लेकर भी जाए महफिल का पूरा कॉन्सेप्ट ही यादगार पलों को संजोने पर आधारित है. ईश्वर मोदी तथा योगेश त्रिपाठी दोनों मिलकर अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं लेकिन खानपान के प्रति जुनून ने दोनों को एक साथ अब ला दिया है इनका कहना है कि एक सफल उद्यम के लिए केवल पैसे ही नहीं अपितु दृष्टिकोण तथा समर्पण की भी आवश्यकता पड़ती है.

योगेश त्रिपाठी ने कहा है कि हम दोनों की सोच बिल्कुल स्पष्ट है गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहे वह सामग्री हो, सेवा भाव हो या फिर वातावरण। हर चीज को बेहतरीन बनाना हमारा एक बड़ा लक्ष्य है. महफिल का मेन्यू इसका सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है जिसमें इस रेस्टोरेंट की कुछ खास बातें भी हैं फैमिली फाइन डाइनिंग, किटी पार्टी केबिन, बर्थडे केबिन, रूफटॉप डाइनिंग, बफे बुकिंग तथा ठंड के मौसम में बोनफायर की सुविधा उपलब्ध है. महफिल फाइन डायनिंग रेस्टोरेंट सिर्फ एक भोजनालय नहीं अपितु एक अनुभव बनकर उभर रहा है बस्ती शहर में ईश्वर मोदी तथा योगेश त्रिपाठी की मेहनत एवं रचनात्मक ने इस शहर को पसंदीदा जगह में शामिल करके तब्दील कर दिया है बेहतरीन खाना शानदार माहौल तथा उत्कृष्ट सेवा यह तीनों बातें मिलकर इसे वास्तव में एक महफिल बना देती है जहां हर मेहमान का स्वागत अब दिल से किया जाता है.
यहां पर माहौल ऐसा की हर शाम बन जाए महफिल
मीडिया से बातचीत करने के दौरान योगेश त्रिपाठी और ईश्वर मोदी ने बताया है कि हमारे यहां भारतीय, कॉन्टिनेंटल, नॉर्थ इंडियन चाइनीस, तंदूर व्यंजन तथा स्वच्छता का भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है यहां ऐसा संतुलन देखने को मिलता है जो हर उम्र में हर स्वाद के लोगों को पसंद में आता है रेस्टोरेंट की हर स्पेशल डिश खास होता है जिससे ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनता जा रहा है. यहां पर स्वाद, सुगंध तथा प्रस्तुति तीनों में अनोखी बातें भी हैं. महफिल फाइन डायनिंग रेस्टोरेंट की लोकप्रियता का एक बड़ा वजह इसकी ग्राहक सेवा भी है यहां पर स्टॉप को विशेष रूप से प्रशिक्षण हर दिन दिया जाता है ताकि वह हर ग्राहक को व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर पाए यहां पर आने वाला हर मेहमान ने बताया है कि रेस्टोरेंट की सेवा प्रोफेशनल होने के साथ-साथ दोस्ताना भी है एक बार आने के बाद ग्राहक बार-बार लौटने के लिए मजबूर हो जाता है.

दोनों साझेदारों ने रेस्टोरेंट में स्वच्छता का सर्वोच्च प्राथमिकता भी दिया है उन्होंने आगे बताया कि नॉनवेज की सुविधा अलग-अलग बर्तनों में साफ सफाई करके विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है किचन का वातावरण खुला तथा पारदर्शी भी है ताकि ग्राहक खुद देख सके कि उनका खाना किस तरीके से बनाया जा रहा है सामग्री हमेशा ताजी तथा उच्च गुणवत्ता वाले इस्तेमाल किया जाता है. अगर भोजन में गुणवत्ता नहीं है तो रेस्टोरेंट चलाना केवल एक व्यापार बनकर रह जाता है हम इसे एक कला की तरह अपनाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि रेस्टोरेंट केवल व्यावसायिक स्तर पर ही नहीं अपितु सामाजिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण रूप से भूमिका निभा रही है हर महीने जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराने की पहल रेस्टोरेंट टीम करती है इसके अलावा भी स्थानीय प्रतिभाओं, गायक, कलाकार को अपना हुनर दिखाने का मंच भी दिया जाता है. उन्होंने आगे कहा है कि रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी मॉडल का भी विस्तार की योजना बन रहा है इसके साथ-साथ ही अपने मेनू में और भी अनूठे आइटम जोड़ने की तैयारी भी है इनका लक्ष्य है की महफिल को शहर ही नहीं बल्कि देश के प्रमुख फाइंन डाइनिंग ब्रांड की सूची में शामिल किया जाए.



