आज देश में ब्यूटी इंडस्ट्रीज तथा ग्लैमर तेजी से रफ्तार ले रहा है तथा इसी क्षेत्र में ही नई पहचान बनाने के लिए मेकअप स्टूडियो कम समय में बड़ी लोकप्रियता भी हासिल कर रहा है मेकअप स्टूडियो न केवल अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है अपितु युवाओं को बेहतर कैरियर दिशा देने वाले प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी पहचान और लोकप्रियता की ख्याति प्राप्त कर रहा है.
भविष्य की महत्वपूर्ण योजनाएं, इंडस्ट्रीज में बढ़ता पहचान
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ेवन पर स्थित अंकित पाल मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित पाल ने कहा है कि यह स्टूडियो तथा एकेडमी आज शहर में गुणवत्ता, विश्वसनीय तथा आधुनिक तकनीकी का पर्याय बन चुका है. अपने हुनर को सालों की मेहनत, अभ्यास तथा आधुनिक ट्रेंड्स को समझने की क्षमता के बल पर एक नए स्तर पर इस मेकअप स्टूडियो का विस्तार किया जा रहा है इनका कहना है कि किसी भी मेकअप आर्टिस्ट के लिए केवल तकनीकि सिखाना ही नहीं अपितु क्लाइंट की जरूरत को समझना, उनके चेहरे की बनावट, स्किन टाइप तथा व्यक्तिगत पसंद के अनुसार मेंकअप तैयार करना बहुत ही महत्वपूर्ण है अब यही कारण है कि कार्य में हमेशा एक अलग निखार तथा प्रोफेशनल टच देखने को मिल पाता है.

इस एकेडमी में आधुनिक उपकरण, उच्च गुणवत्ता वाले कॉस्मेटिक उत्पादक तथा आरामदायक वातावरण का पूरा ध्यान दिया जाता है यहां पर ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हाई फैशन, मेकअप शूट, मेकअप सहित हर प्रकार का सुविधा हर क्लाइंट को उपलब्ध करवाया जाता है यहां पर हर क्लाइंट के लिए अलग मेकअप प्लान भी तैयार करवाया जाता है ताकि उनके विशेष अवसर को और भी खास आकर्षक बनाया जा सके. इस दौरान ब्राइडल मेकअप इस माने जाने स्टूडियो में लोकप्रिय सेवा में से एक माना जाता है दुल्हन का लुक उसके व्यक्तिगत के अनुरूप होना चाहिए इनका कहना है कि ना कि सिर्फ टेंड्स पर आधारित है इसी सोच पर कार्य करते हुए उन्होंने कई दुल्हनों को उनके सपनों जैसा लुक का लाभ दिया है.

स्टूडियो की पहचान, ग्राहकों की संतुष्टि का केंद्र
मीडिया से बातचीत करने के दौरान अंकित पाल ने बताया है कि इस स्टूडियो के साथ-साथ उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है जो ब्यूटी पार्लर तथा मेकअप इंडस्ट्रीज में अपना भविष्य बनाकर निखारना चाहते हैं यहां पर प्रारंभ स्तर से लेकर एडवांस लेवल तक के कोर्स को उपलब्ध करवाया जाता है प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्रेक्टिकल अनुभव, लाइव मॉडल, प्रेक्टिस तथा नवीनतम ट्रेंड्स की जानकारी भी उन तक पहुंचाई जाती है. अंकित पाल ने बताया है कि वह स्वयं छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं तथा उनका लक्ष्य है कि हर विद्यार्थी को इतना सक्षम बनाया जाए कि वह सफल तथा आत्मविश्वासी मेकअप आर्टिस्ट की भूमिका निभाकर आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सके. इनका यह भी कहना है कि मेकअप इंडस्ट्रीज में सफलता पाने के लिए लगातार सीखते रहना तथा बदलते ट्रेंड्स के साथ-साथ अपडेट रहना भी अति आवश्यक है.

अब इसी बात को ध्यान में रखते हुए एकेडमी में समय-समय पर वर्कशॉप, मास्टर क्लास तथा सेमिनार की तरह ट्रीटमेंट इन सभी विद्यार्थियों के लिए किया जाता है. हर दिन और आने वाले समय में ग्राहकों की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक मिलती रहती है कई लोगों का कहना है कि यहां का वातावरण प्रोफेशनल होने के साथ-साथ काफी आरामदायक भी है उनकी पूरी टीम ग्राहकों की जरूरत तथा पसंद को पूरी तरह समझ कर उनके चेहरे तथा व्यक्तिगत के अनुसार में मेकअप डिजाइन भी करते हैं अब यही कारण है कि लोग अपने खास मौके जैसे कि शादी, सगाई, फोटोशूट पार्टी तथा त्यौहार के लिए इस स्टूडियो में आकर अपनी प्राथमिकता को जताते हैं. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने बताया कि अंकित पाल मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी केवल एक स्थानीय नाम ही नहीं अपितु यह तेजी से एक ब्रांड के रूप में उभर रहा है.


