बस्ती की बेटियों का भविष्य सुनहरा, आत्मनिर्भरता का नया अध्याय – संतोष चौधरी

आज देश में महिलाओं की भूमिका लगातार सुदृढ़ और मजबूत हो रही है तथा इसी कड़ी में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है जिसमें आज के समय में कई आनेका-नेक कार्यक्रम भी आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम का उद्देश्य उन बेटियों को प्रेरित करना है जिन्हें अपने कौशल के माध्यम से रोजगार मिल सके तथा जो अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का सपना साकार कर सके.

आत्मनिर्भर बनाने का नया डोज, मिशन में नई ऊर्जा

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एंबीशन टेक्निकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष चौधरी ने कहा की अगर आप मेकअप स्टूडियो खोलने का सपना देख रहे या सोच रहे हैं तो हमारी टीम आपको पूरा गाइडेंस करती हैं. हमारी संस्था आपको रजिस्ट्रेशन, लाइसेंसिंग, ट्रेनिंग तथा बिजनेस सेटअप तक में सपोर्ट करती है ताकि आप अपने कस्टमर को बेहतरीन सेवा का लाभ दे सके आज ही जुड़िए. एंबीशन टेक्निकल इंस्टिट्यूट के साथ तथा अपने सपने को एक सफल बिजनेस में बदल भी सकते हैं. उन्होंने आगे कहा है कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब बेटियां प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ती हैं इस पहल की शुरुआत केवल नौकरी और रोजगार तक ही सीमित नहीं है अपितु हमारा लक्ष्य हर बेटी की सोच को सशक्त बनाना है तथा यह एहसास भी दिलाना है कि वह चाहे ले तो किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान निखार सकती है.

समाज में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की यह पहल ना केवल एक सराहनीय कदम है अपितु यह आने वाले पीढ़ियां के लिए आदर्श और मजबूती भी होगी बेटियों के सम्मान तथा उनकी सफलता का जश्न हम इवेंट कार्यक्रम के माध्यम से हमेशा करते हैं लेकिन यह स्पष्ट है कि हम केवल कार्यक्रम ही नहीं अपितु एक नई सोच, नई शुरुआत तथा नए भविष्य की नींव भी रखते हैं. आगे उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य सिर्फ बेटियों को रोजगार देना ही नहीं अपितु उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास दिलाना भी है जब एक बेटी स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हो जाती है तब वह सिर्फ अपना ही नहीं पूरे परिवार तथा समाज का भविष्य उज्जवल कर देती है. इसी बीच अपने शब्दों में बयां किया की टीम वर्क, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व कौशल पर भी प्रकाश डाला. अपनी टीम के साथ मिलकर बेटियों को या समझाया गया कि आज के समय में नौकरी केवल कौशल पर नहीं अपितु व्यक्तित्व के विकास पर भी निर्भर करती है इन्होंने सभी बेटियों से आगरा भी किया वह निरंतर सिखाती रहे बदलती दुनिया के साथ-साथ खुद को अपडेट रखें तथा अपने सपनों को छोटा कभी ना समझे.

नया भविष्य, नई सोच, नई शुरुआत का संदेश

संतोष चौधरी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया है कि बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा आप सिर्फ अपने परिवार को ही नहीं अपितु देश की ताकत भी हो अपने सपनों को अब उड़ान दो क्योंकि उड़ान वही भरते हैं जिनके इरादे मजबूत और सशक्त होते हैं हम हर कदम पर देश की हर बेटियों के साथ हैं हमारे कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बेटियां हर्ष उल्लास के साथ हिस्सा लेती हैं जिसमें इवेंट प्रबंधन, स्टेज कोऑर्डिनेशन, मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफी, डेकोरेशन, डिजिटल प्रमोशन तथा अन्य क्रिएटिव सेक्टर्स शामिल है अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा आज के समय में इवेंट इंडस्ट्रीज में महिलाओं के लिए अत्यधिक अवसर उपलब्ध किया जा रहा है बस जरूरत है उनके कौशल को सही दिशा देने की, तथा उन्हें सही मंच प्रदान करने की. आज सफल महिलाओं की प्रेरक कहानियां भी मीडिया के साथ साझा की गई है.

ताकि बेटियां यह समझ सके की मुश्किल और विपत का समय हर किसी के जीवन में आती ही रहती है लेकिन अब उन्हें पार करना हमारी असली जीत है अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं हो पाएगा इन्होंने सभी देश की बेटियों से वादा किया है कि हमारी संस्था आगे भी उन्हें नए अवसर, मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण उपलब्ध करती रहेगी. इन्होंने हर क्षेत्र की बेटियों की उपलब्धियां को भी सामने साझा किया है कई युवा प्रतिभागियों ने कहा है कि कैसे इस पहल से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो चुका है पहली कमाई से घर की जिम्मेदारियो में भागीदारी निभाई. उसी में से तो किसी ने बताया कि रोजगार मिलने से उसकी शिक्षा को नई दिशा मिली उसी में से एक प्रतिभागी ने कहा कि आज लगता है कि वह भी अपने परिवार के सपनों को पूरा करने में सक्षम है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top