व्यापारी समाज ने बताया विकास तथा नई ऊर्जा का प्रतीक – प्रमोद गुप्ता

आज पूरे देश में धर्म ध्वजा स्थापना के अवसर पर लगे मेले ने कार्यक्रम की भव्यता और शोभा और भी अधिक बढ़ा दिया है जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प, मिठाइयां, धार्मिक साहित्य तथा खिलौने की दुकानों पर बच्चों तथा बड़ों दोनों के अंदर खूब उत्साह देखने को मिल पाया है अब बच्चों के लिए लगाए गए झूले तथा संस्कृतिक परिस्थितियों में भी सभी का आकर्षक अपनी तरफ खींच रहा है. राम मंदिर का ध्वजारोहण अनंत काल तक याद किया जाएगा.

व्यापारी बंधुओ में ऊर्जा का हुआ संचार

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में समाजसेवी और व्यापारी नेता प्रमोद गुप्ता ने कहा है कि अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मभूमि पर भव्य ध्वजारोहण का ऐतिहासिक क्षण अब पूरे देश में उल्लास तथा आध्यात्मिक गौरव का हर तरफ से वातावरण का रूप बन चुका है जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के बीच इस विशेष आयोजन को न केवल धार्मिक महत्व के रूप में नजर आ रहा है अपितु यह संस्कृतिक पुनर्जागरण तथा सामाजिक एकजुट का भी केंद्र बन चुका है अब इस अवसर पर पूरे देश भर के व्यापारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर उत्साह भी व्यक्त किया है तथा इसे भारतीयता अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव का भी संकेत बताया है उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश नए आत्मविश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो रही है तथा दुनिया में उसके प्रतिष्ठा तीव्र गति के साथ रफ्तार ले रही है.

अब ऐसे समय में राम मंदिर ध्वजारोहण का यह महत्वपूर्ण समय भारत की सांस्कृतिक आत्मा को और भी अंदर से मजबूत करता हुआ दिखाई दे रहा है आज हम व्यापारी इस महान अवसर को राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में भी देखते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श हमारे मार्गदर्शक बने तथा हमारे व्यापार, समाज और राष्ट्र को समृद्धि की ओर अग्रसर करें. आज इन्होंने भी कहा राम मंदिर ध्वजारोहण केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं अपितु धैर्य, सद्भाव, मर्यादा, न्याय जैसे मूल्यों का पुनर्स्मरण है जो व्यापार जगत को अब नई दिशा दे रहा है रामलला का आदर्श चरित्र भारतीय उद्योग व्यापार को नैतिकता, विश्वास तथा पारदर्शिता पर आधारित संस्कृतिऊ विकास से करने की प्रेरणा देता है जिस भूमि ने सत्य तथा धर्म की स्थापना का संदेश दिया हो वही आज ध्वज का ऊंचा उठना हर भारतीय के मन में गर्व का संचार कर रहा है.

ध्वजारोहण के समय व्यापारी वर्ग में उत्साह

प्रमोद गुप्ता ने जब मीडिया से खास बातचीत किया तब उन्होंने व्यापारियों से भी अपील किया इस ऐतिहासिक अवसर को केवल उत्सव के रूप में ही ना मनाये अपितु इस सामाजिक जिम्मेदारी को तथा गंभीरता से निभाने का भी संकल्प दिवस के रूप में मनाए. हम अपने व्यापारिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाएं, कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील हो, उपभोक्ताओं को उचित मूल्य देखकर तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता में आगे भी आए यही वास्तविक अर्थ में राम मंदिर ध्वजारोहण को जीवन में उतरना होगा. व्यापारी नेता ने आगे भी कहा अयोध्या में बढ़ रही धार्मिक, पर्यटन तथा सांस्कृतिक गतिविधियां देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण वरदान है.

जो पिछले सालों की भांति अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर, छोटे उद्योग, परिवहन तथा स्थानीय व्यापार में उल्लेखनीय उछाल देखा जा रहा है ध्वजारोहण के इस प्रमुख आयोजन से अयोध्या की पहचान अब पूरे विश्व में मजबूत हो चुकी है तथा आने वाले महीनो में पर्यटन आधारित व्यापार में और भी बढ़ोतरी होगी इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार तथा उद्यमिता के नए अवसर भी जन्म ले सकते हैं. उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा है कि आने वाले भविष्य में व्यापार जगत राम राज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, न्याय, समर्पण तथा सेवा के साथ आगे बढ़ेगा राम राज्य का मूल सार है जन कल्याण, निर्भयता तथा सुशासन। जब व्यापारी का समूह इन सिद्धांतों को अपनाएगा तब समाज में विश्वास बढ़ेगा तथा अर्थव्यवस्था और भी अधिक कई गुना मजबूत होगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top