आज पूरे देश में ऐतिहासिक तथा आस्था से परिपूर्ण अयोध्या धाम में राम जन्म भूमि पर भव्य ध्वजा रोहण समारोह कार्यक्रम संपन्न हो गया है. जिसमें पूरे देश के करोड़ों राम भक्तों के हृदय में नई ऊर्जा, उत्साह तथा आध्यात्मिक गर्व का संचार हुआ है आज इस पावन अवसर पर भावनाओं से भरी प्रेरणादायी तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कई लोगों ने महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है.
जहां विश्वास अडिग हो, वहां विजय निश्चित
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भाजपा नेत्री और सामाजिक सेविका प्रीति श्रीवास्तव ने राम भक्तों को महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि आज का यह दिन केवल राम भक्तों के लिए ही नहीं है अपितु पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव तथा अध्यात्म से जुड़ी पहचान का प्रतीक बन चुका है उन्होंने अपने संबोधन में कहा है की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम केवल एक धार्मिक आकृति ही नहीं अपितु इस राष्ट्र की आत्मा, संस्कृति तथा आदर्श के भी प्रतीक माने जाते हैं राम मंदिर का ध्वजारोहण हमारे देश के लिए सनातन मूल्य के लिए सत्य, कर्तव्य, धर्म तथा मर्यादा का स्मरण भी करवाता है यह ध्वजारोहण के कार्यक्रम केवल मंदिर की परंपरा ही नहीं अपितु भारत की नई चेतना का भी प्रतीक है. भाजपा नेत्री का यह संदेश केवल धार्मिक आस्था को प्रणाम नहीं करता है अपितु राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक गौरव का भी संदेश देता है.

राम मंदिर का ध्वजारोहण समारोह आने वाले पीढ़ीयो को यह स्पष्ट तौर से याद दिलाएगा जहां विश्वास अडिग हो वहां विजय निश्चित होगी. उन्होंने कहा यह ध्वजारोहण केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं अपितु यह संघर्ष, धैर्य तथा तपस्या का एक स्मारक बन चुका है जिसे कई पीढियां, संतो तथा समाज के करोड़ों लोगों ने सालों तक इसे देखकर जिया है. अयोध्या का यह दिव्य धाम में लहराता ध्वज उन सभी लोगों के त्याग तथा तपस्या को भी प्रणाम कर रहा है जिन्होंने न्याय तथा सत्य की राह पर चलकर इस सपने को साकार किया है. इन्होंने महिलाओं की भूमिका पर भी पूर्ण रूप से बल दिया है कि जैसे रामायण में माता तथा स्त्रियों की शक्ति त्याग तथा प्रेरणा पूरे कथा सूत्र का केंद्र है ठीक वैसे ही आधुनिक भारत के निर्माण में भी महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है राम मंदिर का ध्वजारोहण हमें यह स्मरण करता है कि नारी शक्ति ही संस्कृति तथा सभ्यता की वाहक है भारतीय समाज के प्रगति बिना महिलाओं की उन्नति के संभव बिल्कुल भी नहीं है.
नए भारत के सुनहरे भविष्य का संकल्प
प्रीति श्रीवास्तव ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि सभी नागरिकों को संप्रदायिक सौहार्द, सद्भावना तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील भी की है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मार्ग हमें शांति, प्रेम तथा धैर्य की शिक्षा देती है राम मंदिर का ध्वजारोहण हमें प्रेरित करता है कि हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मिलकर हर जरूरी कार्यों को पूरा करें हम सब मिलकर इस पवित्र ध्वज के नीचे भारत के सुनहरे भविष्य का संकल्प भी लेना चाहिए. आज राम मंदिर का निर्माण तथा ध्वजा रोहण भारत के आध्यात्मिक संस्कृति तथा ऐतिहासिक यात्रा के पुनर्जागरण का भी संदेश दे रहा है.

भाजपा नेत्री ने कहा यह केवल ईट तथा पत्थरों का मंदिर नहीं अपितु भारत की आत्मा का घर है यहां लहराता ध्वज हमें स्मरण कर रहा है कि जब एक समाज एक लक्ष्य को लेकर दृढ़ संकल्पित हो जाता है तो दुनिया की कोई भी शक्ति उसे किसी भी तरीके से नहीं रोक सकती. इसी कड़ी में भाजपा नेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा भी की है यह मंदिर राष्ट्र की एकता दृढ़ता तथा संकल्प का भी प्रमाण है अयोध्या में चल रहे विकास कार्य केवल धार्मिक पर्यटन तक की सीमित नहीं है अपितु उत्तर प्रदेश तथा पूरे देश की अर्थव्यवस्था को एक नई ऊर्जा से सराबोर कर रही है आज भारत नया भारत बनता दिखाई दे रहा है एक ऐसा भारत जो अपने जड़ों से जुड़ा हुआ है तथा आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से लगातार आगे बढ़ रहा है राम मंदिर इस यात्रा का आध्यात्मिक केंद्र है जहां से नई ऊर्जा तथा सकारात्मक पूरे देश में प्रज्वलित हो रहा है.


